इंटर कॉलेज में बिना तिरंगे के निकाली रैली

उरई (ORAI), जालौन ( JALAUN), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), एकलव्य मानव सन्देश (EKLAVYA MANAV SANDESH) ब्यूरो सत्य प्रकाश निषाद की रिपोर्ट 27 जनवरी 2019। इंटर कॉलेज में बिना तिरंगे के निकाली रैली। गणतंत्र दिवस के नाम पर होता है सिर्फ तिरंगे का अपमान।
"सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा,
हम बुलबुलें हैं इसकी यह गुलिस्ताँ हमारा"
कदौरा नगर स्थित राजकीय मुमताज इंटर कॉलेज में नगर भ्रमण के ‌लिये प्रधानाचार्य उत्तम सिंह निरंजन के नेत्रतव में रैली निकाली गई, जिसमें विधालय के पूरे स्टाफ सहित विधालय के सभी छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। लेकिन किसी का भी तिरंगे की तरफ ध्यान नहीं गया। जब विधालय के शिक्षक रमजान अली से रैली में तिरंगा न होने की वजह जानी तो उन्होने कहा कि रैली में तिरंगा फहराने से तिरंगा झुक जाता है जिससे राष्ट्रीय धवज का अपमान होता है। ऐसे महान शिक्षकों की बजह से ही तिरंगे का अपमान होता है। जब ये शिक्षा के मन्दिर से नगर भ्रमण के लिये गणतंत्रत दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा सकते हैं तो छात्रों और छात्राओं को अमर शहीदों के बारे में कहाँ से बतायेगें, जिन्हें रैली में तिरंगा फहराने में शर्म आती है। साथ ही ये भी पता नहीं है कि झंडा झुका हुआ कब माना जाता है। रैली में भगवा रंग के झंडे में विधालय का नाम लिख कर फहराया गया।