लोकमता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म दिवस मॉडर्न गार्डन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 1 जून 2019। लोकमता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म दिवस मॉडर्न गार्डन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्मोत्सव समिति द्वारा अहिल्याबाई होल्कर जी के 294 वें जन्मदिवस पर कुआरसी एटा बाई पास पर स्थित मॉडर्न गार्डन में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनेता सिहोर वालों ने की। शुभारंभ अधीक्षण अभियंता एस बी पाल ने लोकमता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
 इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी रानी पाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अलग अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
 जिम्नास्टिक में विनीता बघेल ने जलवा बिखेरा। जुडो में प्रवीन कुमार व राज कुमार, बॉक्सिंग में कुसुम बघेल ने अपना जोहर दिखाया।

 50 छात्र छात्राओं को मैडल और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
   कार्यक्रम में नगर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पराशर, ओमप्रकाश, पप्पू, राजेन्द्र शास्त्री, राज वीर सिंह बघेल, सतीश चंद्र नायक, जय प्रकाश लोधी, एडवोकेट सूरज पाल सिंह, यशपाल सिंह आदि ने भी भी पहुंचे।
    कार्यक्रम संयोजक जबाहर लाल बघेल एडवोकेट ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।