जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद सतेंद्र कश्यप की शवयात्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री

शामली, उत्तर प्रदेश (Shamali, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh), ब्यूरो रिपोर्ट, 14 जून 2019। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद सतेंद्र कश्यप की शवयात्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री।
     जनपद शामली के किवाना गांव के सीआरपीएफ के जवान सत्येन्द्र कश्यप (32 वर्ष) अपने 5 साथियों सहित बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुए एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। सतेंद्र कश्यप जी की शव यात्रा में शामिल होकर उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी, व शामली से विधायक तेजेन्द्र निरवाल ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया।
    उत्तर प्रदेश के ही एक और जवान गाजीपुर जनपद के जैतपुरा गांव निवासी महेश कुशवाहा (30) भी शहीद हुए थे।
     उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आतंकी हमले में शहीद हुए दोनों जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की थी घोषणा की है।
     भारत माता के इन वीर सपूतों को एकलव्य मानव सन्दे परिवार की तरफ से शत् शत् नमन तथा विनम्र श्रद्धांजलि। देश आप के बलिदान को भुला नही पाएगा हमे आप पर गर्व है।
जय हिंद      जय भारत