9 फरवरी 2020 को वीर शहीद अखेलश निषाद की समाधी और मूर्ति का अनावरण किया जायेगा

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 5 जानवरी 2020।  बहुत बहुत धन्यवाद निषाद वंश के ऐसे सभी दानियों को जिनके महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग से 7 जून 2015 के कसर्बल गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मझबार, तुरैहा, गोंड़, बेलदार, शिल्पकार, की उपजतियों के SC आरक्षण के लिए हुए रेल रोको आंदोलन में अपनी जान न्यौछाबर करने वाले वीर शहीद अखिलेश निषाद की समाधी के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया और उसी से अब तक यह निर्माण कार्य प्रगति कर रहा है।
अब 
इंतजार की घड़ियां खत्म। अब 9 फरवरी 2020 को समाधी और मूर्ति का अनावरण किया जायेगा। इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आप सभी से विनम्र निवेदन किया जाता है कि जो बेटा आपके बेटे बेटियों के लिए अपने जान न्यौछावर कर गया अब उसकी पहली प्रतिमा उसके समाधि स्थल पर स्थापित की जा रही है। इसलिए इस वीर सपूत के लिए अपनी अमूल्य श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 9 फरवरी को इटावा जनपद के मड़ैया दिलीप नगर, इकनौर के पास जरूर पहुंचें। 
निवेदक एकलव्य मानव कल्याण आर्मी।

नोट आप भी इस कार्य में आर्थिक सहयोग सीधे वीर शहीद अखेलश निषाद के परिवार द्वारा संचालित "वीर शहीद अखिलेश निषाद स्मारक ट्रस्ट" के खाते में अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहायता सीधे ऑनलाइन भेज सकते हैं। सूचना एकलव्य मानव संदेश के व्हाट्सएप नम्बर 9219506267 पर भेज सकते हैं।
या एकलव्य मानव कल्याण आर्मी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री महेंद्र सिंह निषाद के व्हाट्सएप नं 9997375350 पर भी भेज सकते हैं। 
या वीर शहीद अखिलेश निषाद की पिताजी श्री आत्मा राम निषाद जी से भी 9568580498 पर सम्पर्क कर सकते हैं।