बिहार से दिल्ली जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना ग्रस्त, 6 की मृत्यु

सौरिख, कन्नौज, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो बिरेन्द्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट। 
(देखें वीडियो https://youtu.be/0Y-CXWKRC8E)


    कन्नौज जनपद के थाना सौरिख के क्षेत्र में आज 19 जुलाई 2020 को सुबह 5 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 148 किलोमीटर के पास बिहार से दिल्ली जा रही बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सबसे पहले सकरावा चौकी इन्चार्ज मुकेस राणा ने पहुँच कर ग्रामीणों की मदद से सवारियों को बाहार निकलवाया। इसके बाद सौरिख थाना अध्यक्ष, सीओ छिबरामऊ, उपजिलाधिकारी छिबरामऊ, पुलिस अधीक्षक कन्नौज, परिवहन विभाग से एआरटीओ भी मौके पर पहुँचे। नादेमऊ चौकी इन्चार्ज शेखर सैनी भी अपनी टीम के साथ बस की देख रेख के लिये मौजूद रहे।  

      प्राइवेट बस संख्या UP17AT4782 में लगभग 57 सवारियाँ थीं। बस को खेड़ी कलां, जिला फरीदाबाद हरियाणा का ड्राइवर राजेन्द्र सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष, चला रहा था। ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 4 सवारीयों की भी मौके पर मृत्यु हो गई, जिसमें दो की पहिचान रामलाल राय उम्र 42 वर्ष व अशरफी लाल 50 वर्ष गोपालगंज बिहार के रहने बाले थे। 2 मृतक सवारियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक सवारी की मृत्यु इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है।
   बस कंडेक्टर विनोद कुमार उम्र 42 वर्ष सराय, फरीदबाद, हरियाणा के भी हल्की चोटें आईं हैं। सेकेन्ड ड्राइवर प्रेम कुमार पुत्र रवेंद्र कुमार, खेड़ी कलां, फरिदाबाद, हरियाणा को भी चोटें आई है।
कन्नौज जनपद के तिर्वा मेडिकल अस्पताल में 18 सवारियां, सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 15 सवारियां व सौरिख अस्पताल में 4 सवारियों को भर्ती कराया गया है। 13 सवारियां सुरक्षित कम चोटिल थीं जो चली गई हैं।
    यह घटना का कारण बस के तेज गति से चलते, ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है। जिसके कारण बस ने एक साइड पर खड़ी जायलो कार संख्या HP10A6309 में पीछे से टक्कर मार दी थी। कार में 5 सवारी थीं, जिनको अधिक चोट के कारण अस्पताल में भेजा गया।
बस में सवारियों के नाम हैं- विजय कुमार, विमला देवी, चन्दन कुमार गोपालगंज बिहार। विट्टू, गुड्डू कुमार, अजय कुमार, अलाउद्दीन, मैठी जिला मुजफ्फरपुर बिहार। सुधीरा देवी, अजय कुमार, छितरौली, जिला मुजफ्फरपुर बिहार, बासुदेव, जिला सकरी बिहार, नरेश माथुर, लीजौरा, गोपालगंग बिहार, भगवान प्रसाद, विनोद राय, बरौला जिला छपरा बिहार, रोहित, आरो सिंह, सिवान बिहार हैं। अधिक चोट के कारण बहुत सी सवारियां नाम पता नहीं बता सकीं।