2019 में एकजुट होकर भाजपा को बुरी तरह से हराओ

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) एडिटोरियल रिपोर्ट, 1 फरवरी 2019। निषाद वंश का कल्याण केवल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल यानी N.I.S.H.A.D. पार्टी की मजबूती से ही हो सकता है। अन्य सभी तरीके केवल समाज का समय और धन को बर्बाद करने के रास्ते हैं या स्व कल्याण के रास्ते हैं।
आज इस देश में केवल महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल कर ही सम्पूर्ण निषाद वंश का कल्याण हो सकता है।
   जो भी व्यक्ति महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी के निर्णय पर कोई सबाल खड़ा करता है तो समझ लीजिए कि या तो वह ना समझ है या स्वार्थी है या फिर महामूर्ख है और वह समाज को दिशा भटकाने के लिए स्व स्वार्थ में लगा हुआ है या फिर किसी विदेशी की नाजायज संतान है।
लेकिन निषाद वंश में तो आज ज्यादातर लोग चाण्क्य ही बने रहने के लिए लगे रहते हैं। चंद्रगुप्त मौर्य कोई नहीं बना चाहता है। क्योंकि नीति बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। नीति को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए चंद्रगुप्त मौर्य बनने के लिए कड़ी परीक्षा देनी पड़ती है। महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी कई परीक्षा देकर समाज को सही दिशा में लेजाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। एक माह तक समाज के आरक्षण की खातिर जेल में भी रह चुके हैं।
जागो
अपने मूल इतिहास को जानो।
बिना इतिहास की सही जानकारी के आप कभी एक नहीं हो सकते हैं।
आपका इतिहास इस देश और दुनिया के सभी इतिहासों से ज्यादा गौरवशाली रहा है। बस एक बार नेतृत्व स्वीकार कर इस पर चलने को तैयार हो, फिर गौरवशाली इतिहास बनाया जा सकता है।
    समाज के अधिकार सत्ता के द्वारा छीने जा रहे हैं।
       सत्ता वोट से मिलती है।
      वोट पार्टी में पड़ते हैं।
निषाद वंश के लोग संगठन बनाते हैं।
संगठन में वोट नहीं पड़ता है, इसलिए संगठन वोट के समय किसी न किसी राजनीतिक दलों के साथ समझौता या अपने लिए सौदा करते हैं।
आज निषाद वंशीय सम्पूर्ण समाज के लिए आरक्षण पर लगातार कोई पार्टी संघर्ष कर रही है तो वह है, निषाद पार्टी। और अगर समाज के स्वार्थी नेतागण अपनी पूंछ को दिखाने के लिए निषाद पार्टी की बुराई खोजने और बुराई करने में ही अपनी ऊर्जा खत्म करते रहेंगे तो इस समाज को न तो आरक्षण मिलेगा और न अन्य अधिकार।
क्योंकि कहा गया है जब अधिकार मांगने से नहीं मिलते हैं तो आगे बढ़ कर छीन लेने चाहिए। इस लिए 70 साल हो गई मांगते मांगते, जब कोई भी दल आपके अधिकारों को देना ही नहीं चाहता है तो अधिकार छीनने के लिए मजबूत नेतृत्व कर्ता की जरूरत होती है और यह सभी गुण इस वक्त महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी में हैं।
आज निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की एक धुरी बकनर आगे बढ़ रही है। हम सभी को इस बात को स्वीकार करते हुए, समाज के बड़े हित के लिए महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी के नेतृत्व को स्वीकार करना चाहिए और 2019 में भाजपा को उत्तर प्रदेश से ज़ीरो करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
    2019 में एकजुट होकर भाजपा को बुरी तरह से हराओ।
सभी दलों में दहसत पैदा कर दो, एक नेतृत्व के अधीन होकर, आरक्षण ही नहीं आपके सभी अधिकार मिलने सुरु हो जाएंगे।
सभी का कल्याण होगा।
जय निषाद राज