56 इंच के जुमले पर आतंकी हमला, शहीद सैनिकों को सत सत नमन

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) एडिटोरियल रिपोर्ट, 14 फरवरी 2019। 56 इंच के जुमले पर आतंकी हमला, शहीद सैनिकों को सत सत नमन। देश के हालात को देखकर मन बहुत दुःखी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए एकलव्य मानव सन्देश परिवार नमन करता है।
      जम्मू-कश्मीर में जिस प्रकार हालात बेक़ाबू हो रहे हैं, उससे पूरे देश में आक्रोश जन्म ले रहा है। जब से मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार केंद्र में आई है, कश्मीर के हालात ठीक होने की जगह और खराब ही हुए हैं। इसके लिए कहीं न कहीं खोखली नीतियों को ही जिम्मेदार माना जाना चाहिए। क्यों कि मोदी ने कहा था-उधर से गोली आयेगी तो इधर से गोला जायेगा।
क्या हुआ ? गोली तो उधर से आ रही है। इधर से गोला जा रहा है क्या ?
   कश्मीर के हालात को देखकर लगता है कि भाजपा की केंद्र सरकार को देश की चिंता से ज्यादा अपनी पार्टी को मजबूत करने की रही है, जो देश के लिए दुःखदाई ही साबित हुआ है।
     निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने जारी अपने एक वक्तव्य में कहा है- आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की शहादत को मेरा शत-शत नमन।
    मेरा मन (डॉ संजय कुमार निषाद, निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष) पुलवामा में सीआरपीएफ़ के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानो की घटना से बहुत दुखी है। शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। पूरा देश शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है, शहीदों के परिजनों का दुख समझता हूँ, परिवार के सदस्य को खोने का दर्द भी समझता हूँ, आगे से कभी ऐसा हमला ना हो पाए उसके लियें कुछ किया जाए। और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हमले में घायल हुए जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
    गोरखपुर के सांसद ईं. प्रवीण कुमार निषाद ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि-ये हमला उन सैनिकों पर नहीं बल्कि पूरे देश की आबरू पर है। क्या देश की बेज्जती का जवाब 56 इंच वाले को 56 मिनट में नहीं देना चाहिए था ??
    इस कायराना हमले में 42 जवान शहीद हुए हैं और 45 घायल हुए हैं।
शहीद जवानों की जारी सूची इस प्रकार है-
1. जयमाल सिंह- 76 बटालियन
2. नसीर अहमद- 76 बटालियन
3. सुखविंदर सिंह- 76 बटालियन
4. रोहिताश लांबा- 76 बटालियन
5. तिकल राज- 76 बटालियन
6. भागीरथ सिंह- 45 बटालियन
7. बीरेंद्र सिंह- 45 बटालियन
8. अवधेष कुमार यादव- 45 बटालियन
9. नितिन सिंह राठौर- 3 बटालियन
10. रतन कुमार ठाकुर- 45 बटालियन
11. सुरेंद्र यादव- 45 बटालियन
12. संजय कुमार सिंह- 176 बटालियन
13. रामवकील- 176 बटालियन
14. धरमचंद्रा- 176 बटालियन
15. बेलकर ठाका- 176 बटालियन
16. श्याम बाबू- 115 बटालियन
17. अजीत कुमार आजाद- 115 बटालियन
18. प्रदीप सिंह- 115 बटालियन
19. संजय राजपूत- 115 बटालियन
20. कौशल कुमार रावत- 115 बटालियन
21. जीत राम- 92 बटालियन
22. अमित कुमार- 92 बटालियन
23. विजय कुमार मौर्या- 92 बटालियन
24. कुलविंदर सिंह- 92 बटालियन
25. विजय सोरंग- 82 बटालियन
26. वसंत कुमार वीवी- 82 बटालियन
27. गुरु एच- 82 बटालियन
28. सुभम अनिरंग जी- 82 बटालियन
29. अमर कुमार- 75 बटालियन
30. अजय कुमार- 75 बटालियन
31. मनिंदर सिंह- 75 बटालियन
32. रमेश यादव- 61 बटालियन
33. परशाना कुमार साहू- 61 बटालियन
34. हेम राज मीना- 61 बटालियन
35. बबला शंत्रा- 35 बटालियन
36. अश्वनी कुमार कोची- 35 बटालियन
37. प्रदीप कुमार- 21 बटालियन
38. सुधीर कुमार बंशल- 21 बटालियन
39. रविंदर सिंह- 98 बटालियन
40. एम बाशुमातारे- 98 बटालियन
41. महेश कुमार- 118 बटालियन
42. एलएल गुलजार- 118 बटालियन