कार्यकर्ता गुमराह न हों, डॉ. संजय कुमार निषाद भोजन भरी थाली सिंबल से महराजगंज से चुनाव लड़ेंगें

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डा. संजय कुमार निषाद भोजन भरी थाली सिंबल पर महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगें, कार्यकर्त्ता गुमराह न हों। यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद सोसल मीडिया पर अपनी पोस्ट के माध्यम से कही है।
क्योंकि निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को फोन और अन्य माध्यमों से गुमराह किया जा रहा है, कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले हैं।
    ज्ञात हो निषाद पार्टी सपा, बसपा, आरएलडी गठवन्धन की हिस्सा है और एक सीट अपने चुनाव चिन्ह पर महराजगंज  और एक सीट गोरखपुर लोकसभा की सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ने के लिए तय हुआ है।
    गोरखपुर से वर्तमान सांसद ईं. प्रवीण कुमार निषाद और महराजगंज से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार निषाद जी महागठबंधन के प्रत्यासी होंगे। अन्य 78 लोकसभा सीटों पर निषाद पार्टी महागठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन करेगी।
   महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने सभी साथियों से अनुरोध किया है कि शुभचिंतकों सहित तन, मन, धन, से सहयोग के लिए तत्त्काल महराजगंज के 20 लाख वोटरों के बीच प्रचार प्रसार हेतु पहुंचें।