नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित NDA के घटक दलों की बैठक में शामिल हुए डॉ. संजय कुमार निषाद

नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 22 मई 2019। नई दिल्ली के अशोका होटल में 21 मई को आयोजित हुई NDA के घटक दलों की बैठक में शामिल हुए डॉ. संजय कुमार निषाद। इससे पहले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार निषाद एनडीए की मीटिंग में भाग लेने 20 मई की शाम को ही पहुंचे नई दिल्ली पहुंच गए थे।
  लोकसभा के चुनाव के बाद नई सरकार बनाने के लिए सभी दलों में गहमा गहमी सुरु हो गई है और एकजुटता बनाये रखने के लिए विभिन्न दलों की मीटिंग का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज 21 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ एक सभा क़रने के लिए अशोका होटल में एक भोज पार्टी का आयोजन किया था।
         NDA की इस बैठक की अध्यक्षता शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि NDA की अगर सरकार बनती है तो 2022 तक देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 100 लाख करोड़ रुपये देश इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किये जायेंगे। 25 लाख करोड़ रुपये खेती और गांव के विकास पर खर्च किये जायेंगे। भारत को स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप मजबूत, सम्रद्ध, विकसित, और अक्षुण्ण देश बनाया जायेगा।
बैठक में 36 दलों के नेताओं ने भाग लिया और तीन दलों ने न पहुंच पाने की स्थिति में अपने अपने समर्थन पत्र भेजे।