बागपत जिले में बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली एक कि मौत

बागपत, उत्तर प्रदेश (Baghpat, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh), रिपोर्टर प्रताप कुमार की रिपोर्ट, 6 जून 2019। बागपत जिले में बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली एक कि मौत।
    जिला बागपत के बावली ग्राम में चार बदमाशों ने घर में घुसकर एक कुम्हार/प्रजापति जाति के व्यक्ति के लड़के को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य लड़का जो कश्यप समाज का है, उसको भी फायरिंग होने पर छर्रे लग गए हैं, जिससे वह बहुत बुरी तरह घायल हो गया। घायल कश्यप समाज के लड़के को हॉस्पिटल में पहुंच गया है।
    गोली मारने वाले दो बदमाशों को कश्यप समाज के लोगों ने पकड़ लिया और उनकी बहुत बुरी तरह पिटाई की, जबकि बदमाशों के 2 साथी भाग गए। भागे दोनों बदमाशों को भी पुलिस ने पकड़ लिया और चारों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। मारने वाले मारने वाले बदमाश भी बावली गांव के ही रहने वाले हैं।