खगड़िया में 15 अगस्त को मारे गए श्याम सुंदर मुखिया के घर पहुंचे सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहानी

खगड़िया, बिहार (Khagaria, Bihar) एकलव्य मानव सन्देश (Eklavya Manav Sandesh),  ब्यूरो चीफ राजेश कुमार रोशन की रिपोर्ट, 22 अगस्त 2019। खगड़िया में 15 अगस्त को मारे गए श्याम सुंदर मुखिया के घर पहुंचे सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहानी।
     खगड़िया के स्नोखर प्रखंड के सरदाही निवासी श्याम सुंदर मुखिया की 15 अगस्त को स्कूल से झंडोत्तोलन कर लौटते वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने उनके आवास पर जाकर, उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये और उनके परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।
     
खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र के सरदही गाँव पहुँच कर विकास शील इन्सान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह श्री मुकेश सहनी ने मृतक श्याम सुंदर मुखिया शिक्षक के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माला पहनाकर श्रधांजलि दी। बीते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मृतक अपने विद्यालय से झंडा रोहण कर अपने गाँव सरदही वापस लौट रहे थे। उसी समय कोकराह हनुमान मंदिर से पश्चिम वाटर वेज बाँध पर अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
   पीड़ित परिवार से मिकर संतावना देते हुए, मुकेश सहानी ने अपराधी को जल्द गिरफ्तार कराने की बात कही। पीड़ित परिवार को सरकार के द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में भरोसा दिलाया।
     मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए मुकेश सहानी ने कहा कि बिहार सरकार अपने कार्य में फेल है। आये दिन सूबे में हत्या हो रही हैं। सरकार बिफल साबित हो रही है। खगड़िया जिला में, एक माह में दर्जनों हत्या हो गई हैं। हत्यारों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी भी नहीं की जा रही, वे फरार भी हैं।
    शराब बंद पर पूछे जाने पर मुकेश सहानी ने कहा, शराब बंदी पूर्ण असफल माना जा रहा है। बिहार में हत्या का प्रतिशत बढ़ने का कारण, असफल शराब बंदी है। अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी हो रही है।

  विकासशील इंसान पार्टी इस दुख की घड़ी में श्याम सुंदर जी के परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। पार्टी न्याय के लिए जोरदार संघर्ष करेगी।
      मोके पर अलौली प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, बिथान प्रमुख विभा देवी आदि सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।