धारा 370 और 35A हटाने के लिए भारत सरकार को एकलव्य मानव संदेश परिवार धन्यवाद देता है

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 5 अगस्त 2019। धारा 370 और 35A हटाने के लिए भारत सरकार को एकलव्य मानव संदेश परिवार धन्यवाद देता है। क्योंकि अब पूरे देश में लागू होगा एक संविधान, एक झण्डा, एक समान कानून।






जम्मू कश्मीर और लद्दाख अब दो हिस्सों में बंट गया। पहले राज्य था अब केंद्र शासित प्रदेश हो गया। मुख्यमंत्री का पद समाप्त हो गया। राज्यपाल का पद समाप्त हो गया। दिल्ली की तरह उपराज्यपाल का पद होगा और पुलिस केंद्र सरकार के पास होगी।।जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होगा। लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश होगा। लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर संशोधन विधेयक 2019 पेश किया और बहस के बाद पास भी हो गया। इसे लोकसभा में पास कराना मुश्किल नहीं होगा।
        भारत में जश्न मनाते हुए तस्वीरें बता रही हैं कि कश्मीर को लेकर आम लोगों में एक छवि और समझ है। जो कई सालों से बनती चली आ रही है। इस समझ में भले ही तमाम बारीकियां न हों मगर बीजेपी और संघ लंबे समय से लोगों के मन में समझ बनाने में कामयाब रही कि धारा 370 के रहते कश्मीर भारत का पूरा हिस्सा नहीं है।

इससे पहले यहाँ दो झण्डा फहराते थे, एक भारत का और दूसरा जम्मू कश्मीर का। 
अब कश्मीर के दो भाग करते हुए दो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर बनाये गए हैं। जिससे पिछड़े हुए लद्दाख का भी समुचित विकास हो सकेगा।