झांसी निवासी बुंदेलखंड के रायकवार समाज में राजनीतिक चेतना जगाने वाले चौधरी प्रकाश रायकवार (गुरु) जी का हुआ निधन

झांसी, उत्तर प्रदेश (Jhansi, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 6 अगस्त 2019। झांसी निवासी बुंदेलखंड के रायकवार समाज में राजनीतिक चेतना जगाने वाले चौधरी प्रकाश रायकवार (गुरु) जी का हुआ निधन ।
     बड़े दुःख के साथ सूचित करते हुए निषाद पार्टी के झांसी जनपद के जिलाध्यक्ष ईं. अशोक कुमार रायकवार ने बताया कि  हैं कि 5 जुलाई दिन सोमवार को शेरे बुंदेलखंड के नाम से मशहूर और समाज में राजनीतिक चेतना जगाने वाले चौधरी प्रकाश रायकवार (गुरु) जी का निधन हो गया। जिससे समाज ही नहीं बुंदेलखंड की राजनीतिक गलियारों में भी बड़ा दुःख व्यप्त है। हम हमारे समाज और निषाद पार्टी की ओर से बड़ा दुःख प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।
   एकलव्य मानव संदेश परिवार भी चौधरी प्रकाश रायकवार (गुरु) जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है।