जागो निषाद वंशियो !! वीर शहीद अखिलेश निषाद और हरनाथ बिंद की कुर्बानी को लगाया जा रहा है पलीता !!

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh)  ब्यूरो रिपोर्ट, 12 अक्टूबर 2919।
जागो निषाद वंशियो !! वीर शहीद अखिलेश निषाद और हरनाथ बिंद की कुर्बानी को लगाया जा रहा है पलीता !!
आपके आरक्षण के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है ?? इस धोखे के बाहक हैं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद का परिवार। डॉ. संजय कुमार निषाद ने निषाद पार्टी का परोक्ष रूप से भाजपा में विलय कर दिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, गत लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर निषाद पार्टी का चुनाव में प्रत्याशी न उतारना। डॉ. संजय कुमार निषाद ने अपने बेटे को दुबारा सांसद बनाने के लिए पूरी पार्टी को बड़ा धोखा दिया है। डॉ. संजय ने कहा था कि मैने भाजपा से 3 शर्त पर लिखित में समझौता किया है।लेकिन आज तक वह समझौता किसी को नहीं दिखाया। और अब न आरक्षण ही मिला है, न हीं आरक्षण के अंदिलनकरियों से मुकद्दमा हटा और न हीं निषाद पार्टी पहले लोकसभा और बाद में अब विधानसभा उपचुनाव में चुनाव लड़ी या लड़ रही है। न ही भाजपा से कोई विरोध इसके लिए निषाद पार्टी के मुखिया द्वारा प्रकट किया जा रहा है।
     क्योंकि जब भाजपा 17 जातियों को आरक्षण नहीं दे रही है तो, वर्तमान उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में निषाद पार्टी को सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने चाहिए थे। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उल्टा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेटा जिसको निषाद पार्टी के लाखों कार्यकर्तओं की मेहनत और निषाद वंशियो के सैकड़ों करोड़ रुपए की बर्बादी व निषाद आरक्षण के लिए शहीद हुए वीर शहीद अखिलेश निषाद और हरनाथ बिन्द की कुर्बानी को पलीता लगाया जा रहा है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेटा 2 बार लोकसभा चुनाव जीत चुका है, लेकिन आज तक उसके पास निषाद अरक्षण के इन वीर शहीदों के घर जाने के लिए समय नहीं मिला है ?? हाँ निषाद पार्टी को बर्बाद कर भाजपा को मजबूत करने के लिए वर्तमान विधानसभा उपचुनावों में भाजपा का प्रचार कर निषाद वोटों की फसल काटने का समय जरुर सांसद के पास है।

(एकलव्य मानव कल्याण आर्मी के राष्ट्रीय मुख्य संचालक जसवन्त सिंह निषाद की इन वीडियो को एकबार दी गई लिंकों को किलिक करके जरूर देखें और सुनें-
1. https://youtu.be/ChVSCQxnv2U

2. https://youtu.be/ag2MzihQLyg

3. https://youtu.be/3fNjUX9NsbQ

4. https://youtu.be/8-wElSO6iBo )

    अब सम्पूर्ण निषाद वंशियो को मनन करने की बड़ी जरूरत है। कि इस समाज का निषाद पार्टी के नाम से भावनात्मक बलात्कार करने वाले से समाज को बचाकर आगे की मजबूत रणनीति तैयार की जाय। क्योंकि डॉ. संजय कुमार निषाद और उनका परिवार आज ऐश और केश में मस्त हो गया है।समाज का बेड़ा गर्क इस परिवार की गलत नीतियों के कारण हो रहा है।
   आज निषाद आरक्षण पर धोखा भाजपा और निषाद पार्टी दोनों मिलकर दे रही हैं, इसलिए आप सभी को इस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए जो भी मजबूत प्रत्याशी हो उसको जिताने के लिए वोट देकर अपनी आरक्षण की लड़ाई को मजबूत कर निषाद पार्टी और भाजपा को सबक सिखाने के लिए आगे आना होगा। नहीं तो आपको कोई और बचाने नहीं आएगा। 2022 तक इंतजार करने का मतलब है आप अपने पैरों में खुद कुल्हाड़ी मार रहे हो।
  जय एकलव्य!!
  वीर शहीद अखिलेश निषाद अमर रहे!!
   हरनाथ बिंद अमर रहे !!