17 जातियों के आरक्षण के शासनादेश को वापिस लेने के विरोध में 11 दिसम्बर को जन्तर मन्तर पर प्रदर्शन करेगा मछुआ समाज

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lucknow, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandra), ब्यूरो रिपोर्ट, 12 नवम्बर 2019। श्री विशम्भर प्रसाद निषाद (सांसद राज्यसभा, पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार) जी मुख्य अतिथि व भारतीय मछुवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंखलाल माझी (पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, उ0प्र0 सरकार) जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह, लखनऊ में चिन्तन बैठक का आयोजन किया गया।
       उ0प्र० की भाजपा सरकार द्वारा कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिन्द, भर, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोडिया, माझी तथा मछुवा उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाते पर रोक लगा दी गयी है, जिसका शासनादेश 14.10.2019 को जारी कर दिया गया है। जबकि उ0प्र0 की अनुसूचित जाति की सूची में पूर्व से विद्यमान बेलदार, गोंड, मझवार, पासी, तरमाली, शिल्पकार, तुरैहा की उपरोक्त उप जातियां जो सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से अति विपन्न हैं और अनुसूचित जाति की सभी अहतांएं, योग्यताएं एवं पात्रताएं रखती हैं।

     24 जून 201 9 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने उ0प्र0 में होने वाले विधानसभा के '12 सीटों के उपचुनाव जीतने के से लिए उपरोक्त उपजातियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किये थे जो मात्र छलावा था, किसी भी उपजाति का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री जी के आदेश से नहीं बना।
      मा0 उच्च न्यायालय प्रयागराज में महाधिवक्ता द्वारा सही पैरवी न करने क कारण, कोर्ट से हुए स्थगनादेश का हवाला देते हुए पूर्व में जारी समी शासनादेशों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा उ.प्र. में सरकार के छलावे के कारण लाखों लोग आन्दोलित हैं।
     चिन्तन बैठक में पूरे प्रदेश क सभी जिलों आये हुए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास हुआ कि, महामहिम राज्यपाल महोदया जी को एक ज्ञापन सौंपा जाए और 11 दिसम्बर 2019 को जन्तर-मन्तर, संसद मार्ग, नई दिल्ली में एक विशाल धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया जायेगा।

          इस चिन्तन बैठक में पूर्व मंत्री श्री लश्मी कान्त निषाद उर्फ पप्पू, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री अच्छे लाल निषाद, पूर्व विधायक श्री ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक श्री राम कुमार, श्रीमती मनीषा निषाद दीपक कुमार, पूर्व सांसद रामशंकर विद्यार्थी राजभर, श्री रामजतन राजभर विधान परिषद सदस्य, श्री सुनील निषाद, चौधरी लौटन राम निषाद, एकलव्य मानव संदेश के संपादक जसवन्त सिंह निषाद, सतवीर सिंह प्रजापति, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अच्छे लाल, उदयवीर सिंह कश्यप, विजय कश्यप, श्याम नारायण बिन्द, स्नेह लता निषाद, रमेश चन्द्र साहनी, लोक नाथ बिन्द, अमर सिंह कश्यप, बी. लाल बिन्द, महेन्द्र निषाद एडवोकेट, गजेन्द्र निषाद, आर. डी.निषाद, योगेश वर्मा, गुरूज लाल राजभर, रामजीत निषाद, राजेश साहनी, तारकेश्वर प्रजापति, अभिषेक रैकवार, विधानसभा बाह आगरा की पूर्व प्रत्याशी आंशू रानी निषाद, ईं. अशोक सहनी, राजेश कुमार कश्यप, रविन्द्र कश्यप, डॉ. लक्षमी नारायण तुरैहा, मंटू साहनी आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन इंद्रप्रकाश कश्यप एडवोकेट ने किया।