कासगंज भाजपा युवा मोर्चा के साले ने गोलीमार कर दी गरीब महिला की हत्या


अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh) एकलव्य मानव।संदेश (Eklavya Manav Sandesh) की साभार रिपोर्ट। सोरों (कासगंज) थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव में भाजपा युवा मोर्चा कासगंज के जिलाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय के विकलांग खूंख्वार साले देवकीनंदन उर्फ मोनू ने दिन दहाड़े नाई सविता समाज की गरीब महिला का मकान हड़पने के लिए गोली मारक कर दी हत्या
घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल। मृतक महिला का नाम श्यामवती (60) पत्नी हरिशंकर सविता है।
(देखें वीडियो https://youtu.be/loJ6WUCMVPk)
घटना 16 अप्रैल 2020 सुबह 10 बजे की है, जब महिला गाय को रोटी खिलाने गई थी, तभी देवकी नंदन ने उसे घर के पास ही रोक लिया और मकान बेचने की बात करने लगा। महिला द्वारा मना करने पर तमंचा निकाल कर उसपर फायर करदिया। जान बचाने के लिए श्यामवती पास के ही एक मकान में घुसने लगी तो देवकी नंदन ने गोलीचला दी जिससे वह दरवाजे पर ही गिर गई। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है मृतक महिला का पति हरिशंकर 6 माह पहले से ही लापता है, जिसका अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।