भरथना क्षेत्र के गांव में जली वर्षा बाथम की सच्चाई जानने के लिए इस खबर को एकबार जरूर पढ़ें

इटावा, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश के लिए दिनेश कश्यप की रिपोर्ट। औरैया जनपद की बिथूना तहसील की ग्राम सभा ऐरवा कटरा के गांव दीवा माफी गांव की वर्षा बाथम पुत्री सुरेश बाथम लगभग एक सप्ताह पहले घर में खाना बनाते समय जल जाने से बहुत ही गंभीर हालत में है। 
   वर्षा बाथम को इलाज के लिए इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था। लेकिन परिवार बहुत ही गरीब है और कोरोना में कोई काम न होने और आर्थिक बहुत ही कमजोर है।
    जब यह सूचना फेसबुक पर ऐरवा कटरा के विनोद यादव (रोडवेज में संविदा कर्मी ) ने मदद की दरकार के लिए डाली तो लोगों में कुछ गलत फैमी फैल गई। कि शायद किसी ने इस लड़की को जला दिया है। एकलव्य मानव संदेश के संपादक जसवन्त सिंह निषाद जी को सपना निषाद मिर्जापुर और महेंद्र निषाद गोरखपुर का फोन आया और सही जानकारी के लिए आग्रह किया। तब एकलव्य मानव संदेश के रिपोर्टर दिनेश कश्यप ऊसराहार को सही जानकारी के लिए कहा और दिनेश यादव से भी जानकारी प्राप्त की तब पता चला कि कल 19 अप्रैल को तहसीलदार पुलिस फ़ोर्स के साथ गांव में गए थे और हर संभव सहायता के लिए कहा, लेकिन परिवार अनपढ़ और गरीब है सो कह दिया कि पहले खेत से गेँहू निकाल लें तब इलाज के लिए ले जाएंगे। गांव के लोगों ने भी दबाव बनाया कि इलाज के लिए प्रशासन की बात मान लें, लेकिन नहीं माने।
   अब पता चला है कि कल 21 अप्रैल 2020 को सैफई इलाज के लिए ले जाया जायेगा। और जो भी अपडेट होगा कल आपके लिए एकलव्य मानव संदेश पर फिर से मिल जाएगा।