अलीगढ़ शहर की दो बड़ी हस्तियों में एक की कोरोना से तो दूसरे की हार्ट अटैक से हुई मौत

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar प्रदेश), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट। अलीगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यहां रियल एस्टेट कारोबारी शेखर सर्राफ की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई
    अब तक यहां 60 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात है कि 22 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को जा चुके हैं।
    आज ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन यादव का भी निधन हो गया

सुरेन्द्र मोहन यादव जी का अचलताल स्थित आवास पर उन्हें सुबह हार्ट अटेक हुआ था। वे सपा मुखिया मुलायम सिंह परिवार के निकट रहे हैं। पूर्व सांसद डीपी यादव के रिस्तेदार है।

     दूसरी ओर कारोबारी शेखर सर्राफ को सोमवार को तेज बुखर व सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। लेकिन मंगलवार तड़के चार बजे उनकी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई है। इसके बाद प्रशासन ने उनके घर को सील करा दिया है। मृतक शेखर सर्राफ के यहां पर दो दिन पूर्व उनकी मां की तेरहवीं थी। जिसमें कई लोग शरीक होने आए थे। शेखर सर्राफ की कोरोना से मौत की खबर से अब हड़कंप मच गया है। उन लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, जो शेखर सर्राफ के संपर्क में आए थे। शव का अब प्रशासन कोविड 19 के नियमानुसार संस्कार कराएगा।
    सीएमओ डॉ. भानु प्रताप कल्याणी ने बताया कि शेखर सर्राफ ने बीमारी के बाद किस किस अस्पताल में इलाज कराया? उसकी जांच की जा रही है। साथ ही उनके घर वालों को क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा जो लोग उनके करीबी संपर्क में थे उनकी भी पुलिस लिस्ट बना रही है। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
   अलीगढ़ में दो बड़ी हस्तियों एक शेखर सर्राफ और दूसरे एक दवा कारोबारी के अलीगढ़ में बड़े संबंध रहे हैं और लॉक डाउन के नियमों को इन दोनों हस्तियों ने धज़्ज़ियाँ भी उड़ाई हैं जिसका जिक्र आज जिलाधिकारी अलीगढ़ ने अपनी समीक्षा बैठक में किया है और अलीगढ़ महानगर के तीन थाना क्षेत्र में 7 दिन के लिए 100 प्रतिशत लॉक डाउन की घोषणा की है। जिसका खामियाजा अलीगढ़ की जनता को भुगतना पड़ेगा।