U. P. के मजदूरों का 1000 बोरा गेंहू बिकने पहुंचा मध्य प्रदेश

अलीगढ़, एकलव्य मानव संदेश। ये क्या हो रहा है इस कोरोना लॉक डाउन में। एक ओर जहाँ मजदूरों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
भोजन न मिलने, पैसा न होने के कारण भूंखे प्यासे बच्चों के साथ बेबसी के साथ लगातार मजदूर और प्रवासी लोग अपने घर जा रहे हैं। वहीं इन आपदा में भ्रस्टाचारियों की भी पौ बारह हो गई हैं। मजदूरों के लिए प्रतिव्यक्ति 5 किलो गेंहू या चावल देने के पूरे देश में सरकार ने खजाना खोल दिया है लेकिन मानवता के दुश्मन इस में भी अपनी काली करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश से चार ट्रकों में 1000 बोरा मध्यप्रदेश के सागर की मंडी ममें बेचने के लिए पहुंच गया जो बाद में पकड़ा गया है।