मैनपुरी में जिंदा जलाये गए 5 लोगों के परिवार को संगठन ने दी एक लाख दस हज़ार रुपये की आर्थिक मदद

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश (Mainpuri, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपार्ट। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार  महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ, आज दिनांक 26-08- 2020 को संगठन द्वारा इकठ्ठी की गई धनराशि को, मैनपुरी के माधव नगर में, डीजल पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिए गए प्रजापति समाज के पांच व्यक्तियों के परिवार के सदस्य मोहित कुमार प्रजापति को 101000 की धनराशि की मदद चेक के माध्यम से दी।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र आर्य, सुलोचना प्रजापति, संजीव कुमार प्रजापति, यशपाल प्रजापति, उषा प्रजापति, रीता प्रजापति, महेश राम प्रजापति, रामदेव प्रजापति, गजेंद्र प्रताप प्रजापति, पन्ना लाल प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, राजेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, तेजपाल प्रजापति, आदेश कुमार प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।