अलीगढ़ में भाजपा विधायक को थाने में दारोगाओं ने जमकर पीटा

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश। आज अलीगढ़ के थाना गोंडा में इगलास सुरक्षित सीट से विधायक राजकुमार सहयोगी को थानेदारों ने जमकर पीटा।
(देखें वीडियो- https://youtu.be/sZ1-Q8Gw4PE)
घटना की पृष्ठभूमि में विधायक द्वारा एवीपी का कार्यकर्ता की सिफारि के लिए थाने में पहुंच कर पैरवी करने के दौरान थानेदारों द्वारा पैसे लिए जाने के ऊपर हुई कहा सुनी से घटित हुई बताई जा रही है। 
   
        
     मुख्यमंत्री योगिआदित्य जी ने विधायक की पिटाई की घटना को गंभीरता से लिया है। गोंडा थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का तबादला किया जा रहा है। अलीगढ़ रेंज के आईजी को 24 घण्टे में पूरी घटना की रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया गया है। यह आदेश पुलिस महा निदेशक कार्यालय से जारी किया गया है।
     भाजपा विधायक आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता की पिछले दिनों हुई पिटाई के बाद शिकायत पर थाने गए थे। जहाँ थानेदार द्वारा पैसे लेकर भी काम न करने का आरोप विधायक द्वारा लगाया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा भी थाने पहुंचे और विधायक को समझाने के प्रयास में लग गए।
   यह उत्तर प्रदेश में ऐसा ही माहौल हर जिले में देखने को आये दिन मिल रहा है। एक तो कोरोना माहमारी से जनजीवन प्रभावित और अस्त व्यस्त है और भ्रस्टाचारियों की इसमें पौ बारह हो रहीं हैं। जब सत्ता धारी पार्टी के विधायकों को ही थाने में पुलिस अधिकारी पीट रहे हैं तो आम जनता के साथ क्या क्या होता होगा, आप अंदाजा लगा सकते हैं।