श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपाल दास को हुआ कोरोना

अयोध्या, उत्तर प्रदेश। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में 5 अगस्त को अयोध्या रामजन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ मौजूद थे।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, मणिराम दास छावनी अयोध्या एवं कृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने के बाद इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

    कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग प्रशासन व सरकार में हड़कंप मच गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा से बात कर सभी सुविधाएं देने को कहा है। डीएम ने हाल-चाल जाना है।

   बुधवार रात्रि 12 बजे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास श्रीकृष्ण जन्म स्थान में हुए ठाकुरजी के अभिषेक में शामिल हुए थे। महंत सरयू का जल लेकर मथुरा आए थे। लेकिन अभिषेक के समय भी महंत नृत्यगोपाल दास बैठे रहे थे। उठ पाने में असमर्थ महंत के शिष्य ने ही अभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया था।
    महंत का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पाकर उनके शिष्य रेलवे रोड पर हनुमान मंदिर पर एकत्रित होने लगे। मंदिर पर स्वास्थ विभाग की टीम ने पहुंचकर महंत का परीक्षण किया था।