अयोध्या में हुई एक भीषण 4 निषाद मछुआरों की मौत 9 घायल

अयोध्या, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश के लिए विश्वनाथ निषाद की रिपोर्ट। आयोध्या जिला के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहे पर सुबह पांच बजे आमने सामने से दो वाहनों की टक्कर में मछली पकड़ने जा रहे टैम्पो सवार चार निषादों की दर्दनाक मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया जहाँ दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ रैफर कर दिया। 




   इस दर्दनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था का आदेश दिया है। हादसे में हीरालाल 60 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुराकलंदर और 3 अन्य युवकों की मौत हो गई। और दीपक, लक्ष्मण, रामपाल राजकुमार, रामू, किच्चू, संत कुमार घायल हो गए। घायल 9 व्यक्तियों में एक 60 वर्षीय वृद्ध और एक 35 वर्षीय युवक राजकुमार को गंभीर हालत में लखनऊ रैफर कर दिया गया है। शेष का इलाज अयोध्या जिला अस्पताल में चल रहा है।

     प्राप्त सूचना के अनुसार थाना पुरा कंलदर क्षेत्र के निषाद समुदाय के 13 लोग टैंपू पर बैठकर सोहावल तहसील के धमवा घाट पर मछली पकड़ने जा रहे थे। एनएच 28 लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर थाना रौनाही के सुहावल पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। निषाद समुदाय के लोग सरयू मेंं  मछली पकड़ते हैं। सभी मृतक निषाद समुदाय के बताये गये हैं। मृतक व्यक्तियों की सूची-

1. हीरालाल पुत्र उदयराज उम्र 60 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुरा कलंदर।

2. शिव कुमार पुत्र राम जगत उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बरदहिया, भदरसा बाहर, पिपरा ताल, थाना पुरा कलंदर।

3. सोनू पुत्र टिल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुरा कलंदर।

4.अज्ञात पुरुष 

घायल व्यक्तियों की सूची-

1. दीपक पुत्र हीरालाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी भदरसा, थाना पुरा कलंदर।

2. भगेलु पुत्र छोटई, उम्र 60 वर्ष, निवासी उपरोक्त (रैफर लखनऊ)।

3. लक्ष्मण पुत्र रामजियावन, उम्र  22  वर्ष, निवासी उपरोक्त।

4. रामपाल पुत्र विश्वनाथ, उम्र 40 वर्ष, निवासी उपरोक्त

 5.धर्मपाल पुत्र शंभू लाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी उपरोक्त

 6.राजकुमार पुत्र बिहारीलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी नेपुरा भदरसा, पूरा कलंदर (रैफर लखनऊ)।

7.रामू पुत्र छेदीलाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी भदरसा थाना पुरा कलंदर।

8.किचन्नू पुत्र लालता, उम्र 27 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

9.संत कुमार निषाद पुत्र चेतू निषाद, उम्र 56 वर्ष।