अतिपिछड़ा अधिकार मंच अलीगढ़ मंडल ने बलिया के जय प्रकाश पाल की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट। आज दिनांक 26/10 2020 कोअलीगढ़ के राजा महेन्द्र प्राप्त सिंह पार्क में अतिपिछड़ा अधिकार मंच अलीगढ़ मंडल का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जनपद बलिया के जय प्रकाश पाल की श्री सुरेंद्र सिंह विधायक की सह के दौरान, उप जिला अधिकारी व क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में खुलेआम हत्या की जाने के विरोध में कानून कारवाई हेतु संपन्न हुआ। 

  वीडियो देखने के लिए किलिक कीजिए-

(https://youtu.be/QPaQaZv8p4c)

   धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जवाहर लाल बघेल एडवोकेट मंडल अध्यक्ष ने की तथा संचालन चेतन सरूप साजोरिया ने किया। मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल बघेल ने उपस्थिति जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की जय प्रकाश की हत्या सुरेंद्र सिंह विधायक की सह पर ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने, उप जिला अधिकारी व क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिस की मौजूदगी में करना यह स्पष्ट करता है कि अपराधियों ने सत्ता का दुरुपयोग तथा कानून को हाथ में ले रखा है और अपराधियों को पुलिस प्रशासन का तनिक भी भय नहीं है। इस काण्ड में हत्यारे ने सारे आम चार गोली चलाकर हत्या करके सम्पूर्ण अति पिछड़ा पिछड़ा वर्ग को गम्भीर चुनौती दी है, जिससे प्रदेश की जनता में असुरक्षा का माहौल तथा भय व्याप्त है।

   इसी तरह अलीगढ़ जनपद में भी सचिन हत्या कांड के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और यहाँ भी जनता में भय व्याप्त है। इन हत्याओं के दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग से सम्बंधित ज्ञापन, संगठन के माध्यम से ए.सी.एम. द्वतीय श्री रंजीत सिंह को, महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन के नाम सौंपा कर तुरंत करवाई की मांग की गयी। 

     इस अवसर पर श्री सतीश नायक, श्री आई.पी. कश्यप, श्री चंद्र प्रकास पंचाल, जसवंत सिंह निषाद (सम्पादक, एकलव्य मानव संदेश), आचार्य पूरानमाल प्रजापति, श्री सूरज पाल राना, श्रीमती मंजू गोला, श्रीमती मंजू  सुनीता सिंह, श्री उदय सिंह नागर, श्री नाथूराम लोधी, श्री रामवीर सिंह यादव, श्री चन्द्र भान सिंह कश्यप, श्री बनीं सिंह बघेल, श्री राकेश पाल, श्री अरविंद चंदेल, श्री सुभाषचंद्र, श्री हरी सिंह, श्री यशपाल सिंह बघेल, श्री सी.पी. सिंह सौंगरा, श्री राहत अली, श्री ख्वाजा हसन रिजवान, श्री सेफूल रहमान सहित बड़ी संख्या में अतिपिछड़ा समाज के महिला पुरुषों ने धरना प्रदर्शन भाग लिया।