बागपत के राजू कश्यप केस की एकलव्य मानव संदेश की खबर का हुआ असर

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट। एकलव्य मानव संदेश की खबर का हुआ असर। धन्यवाद आईजी पुलिस मेरठ रेंज (IG Police Meerut Range) एकलव्य मानव संदेश की खबर पर तत्काल एक्शन लेने के लिए। एकलव्य मानव संदेश आशा करता है आपके एक्शन लेने से पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी।


खबर की लिंकः https://www.eklavyamanavsandesh.page/2020/12/24.html
राजू कश्यप हलवाई हत्याकांड में 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किये जाने से परिवार दहशत में

बागपत, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के राजू कश्यप हलवाई हत्याकांड का पुलिस 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक घटना के खुलासे की मांग कर चुका है।


बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का राजू कश्यप शादियों में हलवाई का काम करता था। 27 नवंबर की सुबह वह पास के गांव फिरोजपुर में एक शादी समारोह में काम करने के लिए गया था। देर रात में जब बारात ने खाना खा लिया तो वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसकी बाइक पर शादी में रोटी बनाने वाली खेकड़ा की दो महिलाएं भी बैठी हुई थी। जब राजू मुबारिकपुर गांव के पास पहुंचा था, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उस पर गोलियां बरसा कर फरार हो गए थे। इस हमले में हलवाई राजू की मौत हो गई थी। 

    राजू के भाई सुनील ने 28 नवंबर को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तभी खेकड़ा कोतवाली पुलिस को घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर, हत्यारों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे। सोमवार को घटना को घटे 23 दिन हो गए, कई संदिग्ध लोगों से हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद भी कोतवाली पुलिस अभी तक इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने में नाकाम रही है। और अंधेरे में ही हाथ पैर मार रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजन डरे सहमे हैं। और लगातार घटना के खुलासे की मांग करते चले आ रहे हैं। 


    राजू हलवाई की तेरहवीं की रस्म वाले दिन राजू की पत्नी और ग्रामीणों ने प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे थे लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

    कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस कर्मियों के साथ वे स्वयं भी घटना का खुलासा करने के प्रयासों में लगे हुए हैं। खेकड़ा, फिरोजपुर और फखरपुर आदि गांवों के 30 से अधिक संदिग्ध लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर चुके हैं। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

    एकलव्य मानव संदेश पुलिस से इस घटना के खुलासा करने के साथ परिवार को आर्थिक सहायता की भी मांग करता है।


एकलव्य मानव संदेश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन 28 जुलाई 1996 को अलीगढ़ महानगर के कुआरसी से दिल्ली निवासी चाचा चौधरी हरफूलसिंह कश्यप जी (वीरांगना फूलन देवी जी के संरक्षक चाचा) के कर कमलों के द्वारा दिल्ली के सरदार थान सिंह जोश के साथ किया गया था। अब एकलव्य मानव संदेश साप्ताहिक समाचार पत्र के साथ साथ अपनी मासिक पत्रिका भी प्रकाशित कर रहा है, जो अतिपिछड़ी जातियों के जन जागरण के कार्य में एकलव्य मानव संदेश के ही कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। 

 आप भी एकलव्य मानव संदेश मासिक पत्रिका को मंगाकर सामाजिक जागरूकता अभियान में सहयोग कर सकते हैं।  पत्रिका के सदस्य बनने के लिए आप इस समाचार के अंत में दिये गए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। 


     एकलव्य मानव संदेश का डिजिटल चैनल भी है (पूरी जानकारी इसी खबर के साथ नीचे दी जा रही है) जो डिजिटल क्रान्ति के माध्यम से देश और दुनिया में सामाजिक जागरूकता के कार्य में एक जाना माना ब्रांड बनकर उभर रहा है। 

आओ अब पत्रिकारिता के माध्यम सामाजिक एकता को मजबूत बनाएं.. 

  जिम्मेदार मीडिया की पहुंच अब सोशल मीडिया के अधिकांश साधनों के द्वारा देश और दुनिया के हर कोने में तक हो रही है, आप भी इसके साथ जूड़कर समाज को मजबूत और जागरूक कर सकते हो।

एकलव्य मानव संदेश की खबरें देखने के साधन-

1. गूगल प्ले स्टोर से Eklavya Manav Sandesh ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंकः https://goo.gl/BxpTre

2. वेवसाईटेंwww.eklavyamanavsandesh.com

www.eklavyamanavsandesh.Page

यूट्यूब चैनल- 2 हैं

Eklavya Manav Sandesh

लिंकः https://www.youtube.com/channel/UCnC8umDohaFZ7HoOFmayrXg

(30 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर)

https://www.youtube.com/channel/UCw5RPYK5BEiFjLEp71NfSFg

(6000 के लगभग सब्सक्राइबर)

फेसबुक पर- हमारे पेज

Eklavya Manav Sandesh

 को लाइक करके

लिंकः https://www.facebook.com/eManavSandesh/

ट्विटर पर फॉलो करें

Jaswant Singh Nishad

लिंकः Check out Jaswant Singh Nishad (@JaswantSNishad): https://twitter.com/JaswantSNishad?s=09

एवं

लिंकःCheck out Eklavya Manav Sandesh (@eManavSandesh): https://twitter.com/eManavSandesh?s=09

Teligram chennal 

https://t.me/eklavyamanavsandesh/262

आप हमारे रिपोर्टर भी बनने

और विज्ञापन के लिए

सम्पर्क करें-

जसवन्त सिंह निषाद

संपादक/प्रकाशक/स्वामी/मुद्रक

कुआर्सी, रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 202002

मोबाइल/व्हाट्सऐप नम्बर्स

9219506267, 9457311662