महर्षि कश्यप और निषाद राज जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर मा. विशम्भर प्रसाद निषाद और डॉ. राजपाल कश्यप जी के नेतृत्व में सपा नेताओं द्वारा बालागंज चौराहे पर महाराजा निषादराज गुह्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lucknow, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव सन्देश ब्यूरो रिपोर्ट, 4 अप्रैल 2023।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जनपदों, महानगरों में निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। सृष्टि निर्माता महर्षि कश्यप व श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा निषादराज जी की जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में दीपोत्सव कार्यक्रम महर्षि कश्यप निषादराज जी की प्रतिमा बालागंज चौराहा पर आयोजित किया गया।

Twitter लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1643313156788461568?t=eDRJkAI_0Flu_6uJOlWicg&s=19

    कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अखण्ड तप, अलौकिक ज्ञान, धर्मनिष्ठा, परोपकारिता, अद्भुत तेज आदि समस्त लोकों में गुंजायमान था व बाल सखा श्रृंगवेरपुर राजा महाराजा ने प्रभु श्रीराम से मित्रता को युगों-युगों के लिए सार्थक किया। 

Facebook लिंकः https://fb.watch/jIv5qgAyUZ/

    डॉ. कश्यप ने कहा कि श्री यादव जी ने ही महर्षि कश्यप व महाराजा निषादराज गुह्य जी के जयंती पर अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने अवकाश को निरस्त कर महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया। कार्यक्रम में प्रतिमा के समक्ष जाति जनगणना कराने की मांग की गई। 

    इस अवसर पर सर्वश्री विशंभर प्रसाद निषाद (पूर्व सांसद/ पूर्व मंत्री/ राष्ट्रीय महासचिव सपा), चौधरी लालता प्रसाद निषाद, (पूर्व मंत्री/ निषाद इतिहास के ज्ञाता), पंकज कश्यप, महेंद्र गौड़, धर्मेंद्र कश्यप, सुनील निषाद, अवधेश कश्यप, अखिलेश कश्यप, रवि कश्यप, इन्द्रप्रकाश कश्यप, सुरेंद्र निषाद, ललित कश्यप, मनोज पाल, अनुराग जायसवाल, रामनरेश चौरसिया, संग्राम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

              ##$#$#$#$#$##$#$#$#$

नई दिल्ली, 25 मार्च 2023।  नई दिल्ली में दूसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी को सम्मानित किया जायेगा।

ट्विटर लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1639434268370939904?t=_vgP-q4ybwhdNsGQBpNjBg&s=19

फेसबुक लिंकः

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0MYw37FbhnNZNCNS7X5DZRezQtq98V4vM9s1jSxsCqShTcdjy7ak4VUiCzo5dMAvTl&id=100063759285494&mibextid=Nif5oz






2023 के संसद रत्न सम्मान के लिए चुने गए सभी सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भेजा बधाई संदेश। 

ट्विटर लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1630201955082735622?t=xYBzdIjnhJdENNQgMF9MiQ&s=19


     बहुत बहुत बधाई हो : मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी को दूसरी बार संसद रत्न रिवॉर्ड से सम्मान के लिए चुने जाने पर। गर्व की बात यह है कि, ये संसद रत्न एवॉर्ड 2023 के लिए मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी को उनके 4 जुलाई 2022 को राज्यसभा से रिटायर्ड होने के बाद दिया जा रहा है।

   सम्पूर्ण निषाद वंश के लिए यह खुशी का मौका है कि, शोषित वर्ग के सबसे कद्दावर नेता, जो बाँदा जिला की तहसील पैलानी के जसपुरा ब्लॉक के झंझनी पुरवा गांव में जन्मे और अपनी क्षेत्र की तिन्दवारी विधानसभा से 4 बार विधायक, पड़ौसी जिला फतेहपुर से 1996 में लोकसभा सांसद, 2 बार राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद ( 4 जुलाई 2022 को रिटायर्ड हुए थे ), 3 बार उत्तर सरकार में मंत्री रहते हुए, हमेशा गरीब हित के लिए सभी जगह कार्य करते रहे हैं और आज भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने हुए हैं। मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी ने उत्तर प्रदेश की 17 अतिपिछड़ी जातियों मल्लाह, केवट, कहार, कश्यप, निषाद, बिंद, बाथम, तुराहा, गौड़, गौड़िया, मांझी, धीवर, धीमर, भर, राजभर, कुम्हार, प्रजापति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक हर मौके पर अपनी आवाज बुलंद की और संसद में प्राइवेट मेम्बर बिल व संकल्प तक पेश कर मोदी सरकार को इन जातियों को आरक्षण देने के जोरदार बहस के लिए मजबूर किया। इस खबर के साथ कुछ वीडियो मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी की दी गई है, आप उनको किलिक करके हमारे महान नेता के संघर्ष को देख सकते हैं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर समाज को जागरूक करने में अपना योगदान देकर, मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी के हाथों को मजबूत कर सकते हैं। क्योंकि राष्ट्रीय हित में किये गए इनके योगदान को देखर ही दूसरी बार संसद रत्न से सम्मानित किया गया है। निषाद वंश में संसद रत्न से सम्मानित होने वाले पहले और आज तक एकमात्र नेता बन गए हैं मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी। 

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1628068463083425792?t=Z7Muok9BA4JCTjY0-0xa-Q&s=19








पहली बार मिले संसद रत्न रिवॉर्ड की झलक नीचे दी गई वीडियो को किलिक करके देखें :


###$$$$$########


    निषाद बिंद कश्यप समाज की सभी जातियों को परिभाषित आरक्षण चाहिए तो इन सभी 6 वीडियो को किलिक करके जरूर देखें और समाज को जागरूक करने में इनको ज्यादा से ज्यादा शेयर कर अपना योगदान दें।

देखें संसद में कैसे मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी ने उठायी परिभाषित आरक्षण की मांग 


देखें मोदी सरकार के सामाजिक अधिकारिता मंत्री ने परिभाषित आरक्षण क्यों नही होने दिया लागू


वीडियो किलिक करके देखें, कर्नाटक फॉर्मूला पर मोदी सरकार से संसद परिभाषित आरक्षण की मांग रखते मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी

देखें इस वीडियो में: क्यों भाजपा के पालतू तीतरों का सामाजिक वहिष्कार करना जरूरी है!



   नीचे की वीडियो को किलिक करके देखें, निषाद आरक्षण के लिए 7 जून को गोरखपुर के कसरबल में अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीद अखिलेश निषाद के पिताजी श्री आत्माराम निषाद जी ने कैसे खोली निषाद आरक्षण पर धोखा देने वाले, निषादों के महाठग की पोल।



अगर समाज को जागरूक करने में एकलव्य मानव संदेश के साथ जुड़ना चाहते हैं तो आप हमारे पाठक बनकर और  उसी के माध्यम से हमारे रिपोर्टर बनकर सहयोग कर सकते हैं।
देखें: 

सामाजिक क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आज ही हमारे न्यूज़ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करने के लिए नीचे दी है लिंक को किलिक कीजिए  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kamaltonishad.ems_v2

  आपका छोटा सा सहयोग हमारे प्रयासों को गति प्रदान कर सकता है।

क्योंकि इस ऐप पर आपको सामाजिक क्रांति को पूरे भारतवर्ष और दुनिया भर में मजबूती प्रदान करने के लिए एकलव्य मानव संदेश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र (एक साल में 48 समाचार पत्र 240 रुपये के ऑनलाइन फ्री मिलेंगे) , एकलव्य मानव संदेश हिन्दी मासिक पत्रिका (एक साल में 12 मासिक पत्रिका 420 रुपये की ऑनलाइन फ्री मिलेगी)

एवं

 Eklavya Manav Sandesh डिजिटल न्यूज़ चैनल (www.eklavyamanavsandesh.com

 एवं Eklavya Manav Sandesh यूट्यूब चैनल 

https://youtube.com/@eklavyamanavsandesh2400 ) की सभी खबरें एक ही किलिक पर देखने के लिए मिलती रहेंगे

और

आप हमारे रिपोर्टर बनने और विज्ञापन के लिए भी सम्पर्क कर सकते हैं-

 जसवन्त सिंह निषाद

 संपादक / प्रकाशक / स्वामी / मुद्रक

कुआर्सी, रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 202002

मोबाइल/व्हाट्सऐप नम्बर्स

 9219506267, 9457311667