राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादी जन पंचायत का मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी की अगुवाई में हुआ आयोजन

बाँदा, उत्तर प्रदेश (Banda, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 9 अगस्त 2023। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादी जन पंचायत का हुआ आयोजन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश सिंह यादव जी के निर्देश पर, राष्ट्रीय महासचिव मा. विशंभर प्रसाद निषाद जी की अगुवाई में, पैलानी तहसील के अंतर्गत खपटिहा कलां, निवाईच, पैलानी, नरौली, झंझरी पुरवा, रामपुर, सबादा, जसपुरा, अमारा, गडरिया आदि सेक्टरों में समाजवादी जन पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में सेक्टर स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। 


ट्विटर लिंकः

फ़ेसबुक लिंकः

   बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव द्वारा 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी को लेकर नारा दिया था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो और क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया था। इसी उपलक्ष में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर के सभी कार्यकर्ता ने इकट्ठा होकर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन किया और क्षेत्र की शिकायतें, जन समस्याओं पर भी चर्चा की गई और सपा सरकार में जनता को दी गई सुविधाओं,  उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए, कहा गया कि, वर्तमान सरकार द्वारा अघोषित इमरजेंसी लगाए जाने से किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान परेशान हैं। प्रदेश व देश में पुलिसिया शासन चल रहा है। मणिपुर की घटना का उल्लेख भी बैठक के दौरान किया गया। 

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव मा. विशंभर प्रसाद निषाद जी ने समाजवादी जन पंचायत में बोलते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान के हितों का ख्याल नहीं कर रही और प्रदेश में पुलिसिया साम्राज्य कराए जाने को लेकर आमादा है तथा मणिपुर की घटना को भी प्रदेश व देश की सरकार नजरअंदाज कर रही है। आगे बताया कि 16-17 अगस्त को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह यादव शिरकत करेंगे।

     समाजवादी जन पंचायत की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष तिंदवारी पतराखन निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष राम सजीवन यादव, राकेश कुमार निषाद, बलराम निषाद, असलम खान, आर के शिवहरे, मुन्नी लाल यादव, राम प्रकाश निषाद, अमर सिंह यादव प्रधान नरौली, देवी दयाल कश्यप, संतराम बाल्मीकि, सुरेंद्र यादव, प्रमोद निषाद आदि मौजूद रहे।