होली पर जिला-बुलन्दशहर में ठाकुरों ने एक कश्यप को गोलियों से भून कर खेली खूनी होली

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश (Bulandshahr, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 22 मार्च 2019। होली पर जिला-बुलन्दशहर में ठाकुरों ने एक कश्यप को गोलियों से भून कर खेली खूनी होली।
बुलन्दशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के गांव सालावाद में होली वाले दिन 21 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे गोली की अंधाधुंध फायरिंग हुई।
आपसी विवाद को लेकर चलते पुरानी रंजिश के विवाद में ठाकुरों ने नरेन्द्र कश्यप पुत्र राजा के सीने पर गोली मार दी, जिससे घायल नरेंद्र की अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पुलिस विभाग मौके पर पहुंचा।
     पोस्टमार्टम के बाद आज 22 मार्च को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिस्तेदार और शुभ चिंतक मौजूद थे। निषाद पार्टी के जितेन्द्र कश्यप भी अपने साथियों सहित पहुंचे।