डॉ. संजय कुमार निषाद ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर किया है भाजपा से गठबंधन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lucknow, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 17 अप्रैल 2019। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी  और डॉ संजय कुमार निषाद के सफल नेतृत्व के कारण आज निषाद पार्टी पूरे देश में परचम लहरा रही है। 6 महिने पहले से ही कई बार निषाद पार्टी की मीटिंगों में तय हुआ था कि यदि भाजपा हमारा आरक्षण मुद्दा हल करे तो निषाद पार्टी भाजपा का भी कर चुनाव नहीं लड़ेगी। फिर भी आज  निम्नलिखित मुद्दों को लेकर निषाद पार्टी भाजपा के गठबंधन के साथ आई है-
1- मझवार/तुरैहा आरक्षण के द्वारा मछुआ समुदाय के आरक्षण मुद्दा का हल करना।
2- निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जितने भी राजनैतिक मुकदमे हैं सभी खत्म होंगे।
3- निषाद पार्टी को उच्च सदन (राज्यसभा) में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
4- युवा सांसद इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद प्रतिनिधि बनकर कर मछुआ समुदाय का सदन में वकालत करेंगे।
5- 70 साल मछुआ समुदाय सत्ता से दूर रहा है। पहली बार सत्ता में अपनी पहचान के साथ संरक्षित होगा और प्रत्येक क्षेत्रों में भागीदारी की उम्मीद।
    साथियों राजनीति में हर पत्ते खोले नहीं जाते, लेकिन बहुत समय से निषाद पार्टी अपने मूलभूत समस्याओं को लेकर उस समय की वर्तमान सरकार से हमेशा लड़ाई लड़ती रही, आंदोलन करती रही और समाज को जगाती रही है। लेकिन आज निषाद पार्टी सरकार के साथ है और सरकार हमें सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, दवाई और निगमों में अवसर प्रदान करे।
    आज डॉ संजय कुमार निषाद के महत्त्वाकांक्षी संघर्षों की देन है कि पूरे देश-प्रदेश में केवल निषाद पार्टी की चर्चा है। 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने पर निषाद पार्टी मैन आफ द मैच होगी। इसलिए मित्रों हमको अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व धैर्य एवं अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।
जिन अफवाहों में आज समाज को गुमराह किया जा रहा है। सीट और सत्ता, एक सीट से सत्ता प्राप्त नहीं किया जा सकता है। भदोही के विधायक उदाहरण हैं। लेकिन सरकार के साथ रहकर आर्थिक स्रोतों में भागीदारी सभंव हैं। हमको पूरा विश्वास है कि निषाद पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सहयोगी पूरे तन मन के साथ अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे। यदि किसी व्यक्ति को शंका समाधान करना है तो मोबाइल नंबर 9415261898 पर बात कर सही जानकारी लें-
डॉ संजय कुमार निषाद जिंदाबाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी।