निषाद पार्टी के कार्यकर्ता संयम बनाये रखकर अपने मिशन में बिना रुके लगे रहें-डॉ. संजय कुमार निषाद

नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) सभार प्रकशित एडिटोरियल रिपोर्ट, 3 अप्रैल 2019। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कर्तकर्ताओं के नाम एक संदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा है कि निषाद पार्टी के कार्यकर्ता संयम बनाये रखकर अपने मिशन में बिना रुके लगे रहें। समाज, देश और पार्टी के बेहत हित के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कार्य में लगे हुए हैं।
(इस वीडियो को एकबार जरूर नीचे दी गई लिंक को किलिक करके देखें
             https://youtu.be/lxBGKSz4ya4)

      सभी कार्यकर्ता अपने अपने पद के स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहें। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्य पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का होता है। प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं का कार्य प्रदेश स्तर पर, प्रांतीय कार्यकर्ताओं का प्रांतीय स्तर पर, मंडल के कार्यकर्ताओं का मण्डलीय स्तर पर, जिला कार्यकारिणी का जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं का विधान सभा स्तर पर पार्टी को हर समय मजबूत करते रहने का कार्य है, उसे बिना विचलित हुये करते रहना जरूरी है।
  जब तक निषाद पार्टी और भाजपा गठबंधन की औपचारिक की घोषणा नहीं हो जाती है तब तक कोई भी पदाधिकारी और जिम्मेदार कार्यकर्ता अफ़वाहों पर ध्यान न दे। गठबंधन और निषाद वंशियों को अधिकार कैसे मिले इन मुद्दों पर प्रगति लगातार हो रही है। जल्दी ही बेहतर खबर सभी को मिलेगी। कुछ जरूरी ओपचारिताएँ हो रही हैं, जो सभी के लिए बेहतर होंगी, इसलिए अभी इंतजार करना पड़ रहा है।