निषाद पार्टी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई जबरदस्त खुशी

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 4 अप्रैल 2019। निषाद पार्टी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई जबरदस्त खुशी।
   
आज दिनांक 04 अप्रैल 2019 को निषाद राजा कोल की धरती जनपद अलीगढ़ में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के लिए आज ऐतिहासिक है । आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद जी ने दिल्ली में भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता कराकर निषाद पार्टी को गठबंधन का एक हिस्सा बनाने की घोषणा की। वहीं डॉ. संजय कुमार निषाद जी के पुत्र माननीय सांसद ईं. प्रवीण कुमार निषाद जी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। दूसरी तरफ निषाद पार्टी द्वारा मछुआ समुदाय की सभी पर्यायवाची जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने, आरक्षण आंदोलनों में लगे सभी मुकदमों को वापस कराने, व निषाद पार्टी को निषाद पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी।
      डॉ संजय कुमार निषाद जी ने कहा की निषाद समाज चाहता है कि नरेंद्र मोदी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनें। क्योंकि बनारस में निषाद मतदाता सबसे अधिक संख्या में हैं। मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर सहित पूरे प्रदेश में निषाद मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।
      गठबंधन की सूचना मिलते ही निषाद पार्टी के जिला कार्यालय क्वारसी बाईपास स्थित अलीगढ़ में निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
    इस मौके पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. जसवन्त सिंह निषाद, जिला प्रभारी भूदेव प्रसाद कश्यप, जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद सिंह कश्यप, राष्ट्रीय निषाद  एकता परिषद जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह कश्यप, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रचारक राहुल कश्यप, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, डॉ. एच. एस. निषाद, जिलाउपाध्यक्ष अमर सिंह कश्यप, हरीश कश्यप, भाजपा नेता मुन्ना लाल कश्यप, रॉकी कश्यप आदि उपस्थित थे।
      गोरखपुर में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र मणि के नेतृत्व में खुशी मनाते कार्यकर्ता।
आगरा जनपद में जिलाध्यक्ष कोमल सिंह निषाद के नेतृत्व में खुशी मनाकर मिठाई बंटाते निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
 
जिलाध्यक्ष झांसी के नेतृत्व में खुशियां मनाते निषाद पार्टी के कार्यकत्ता।