31 मई को लखनऊ में हो रहे निषाद पार्टी के विजय उत्सव समारोह के सही पते के लिए इस खबर को एक बार जरूर पढ़ें

नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh), ब्यूरो रिपोर्ट, 27 मई 2019। निषाद पार्टी और भाजपा गठबंधन को लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत और संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से ईं. प्रवीण कुमार निषाद की जीत पर निषाद पार्टी ने विजय उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। यह उत्सव निषाद पार्टी कार्यालय कुरौली मोड़, मौथरी मार्ग, लखनऊ फैज़ाबाद हाई वे बाराबंकी पर दिनांक 31.5.2019 समय 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा। नई दिल्ली से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने एक सूचना जारी कर यह घोषणा की है।
   इस विजय उत्सव में निषाद पार्टी के उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।