नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 21 मई 2019। मोदी सरकार ने ईं.प्रवीण निषाद के सुझाव को मानते हुए बनाया मछुआ कल्याण मंत्रालय।
गोरखपुर के निवर्तमान सांसद ईं.प्रवीण कुमार निषाद मोदी सरकार के कृषि मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और इस कमेटी के चेयरमैन भाजपा के बिहार से निवर्तमान सांसद हुकुम देव नारायण यादव जी हैं। इस कमेटी के सदस्य के नाते ईं. प्रवीण कुमार निषाद ने मछुआरों के कल्याण के लिए कृषि मंत्रालय से मत्स्य विभाग को अलग करके अलग एक मंत्रलाय बनाये जानी की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा और मोदी सरकार ने इस बात को मानकर नया मंत्रालय मछुआ कल्याण के नाम से गठित करके सचिव स्तर के अधिकारी की तैनाती भी कर दी है। यह मंत्रालय दिल्ली से लेकर गांव स्तर तक मछुआरों के लिए मदद करेगा।
नए मछुआ कल्याण मंत्रालय के माध्यम से मछुआ समुदाय को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और यह पिछड़े समाज की माली हालत को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सवित होगा।
निषाद पार्टी भाजपा से गठबंधन के बाद बने इस मंत्रालय से सम्पूर्ण निषाद वंश को, इस मंत्रालय की योजनाओं से लाभ मिलेगा। इस मंत्रालय के काम काज के लिए एक बड़ा बजट भी मोदी सरकार ने स्वीकार कर दिया है।
इस मंत्रालय का कार्य देश मे मछली का उत्पादन समुद्र के साथ साथ नदियों और तालाब, झीलों में बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए योजनाओं को चलालकर मछुआरों को लाभान्वित करना होगा।