सुखदेव वर्मा बने बाह तहसील लोधी, निषाद, कश्यप, बिन्द समाज के अध्यक्ष

बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश (Bah, Agra, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो राम वीर वर्मा की रिपोर्ट, 20 जून 2019। सुखदेव वर्मा बने बाह तहसील लोधी, निषाद, कश्यप, बिन्द समाज के अध्यक्ष।
       दिनांक 18 जून 2019 को निषाद, लोधी, कश्यप, बिंद समाज के तहसील बाह के अध्यक्ष का चुनाव जरार स्थित त्रिवेणी देवी रेशमा देवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें सुखदेव वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराज सिंह चंद्रवंशी ने की और कुशल संचालन रामवीर सिंह वर्मा प्रवक्ता ने किया। इस दौरान कैप्टन मुंशीलाल, मुरारीलाल, दीप चंद वर्मा, अशोक वर्मा, ब्लाक प्रमुख बच्ची सिंह प्रधान, पूजाराम वर्मा, महेश चंद राजपूत, विनोद बाथम, विनोद कश्यप, पातीराम पूर्व प्रधान, डॉ. मुन्शी लाल, कमल सिंह नरवरिया, रामजीलाल कौशल, कल्याण सिंह, सुरेंद्र सिंह निषाद रिपोटर, विष्णु प्रताप राजा, कृष्ण मुरारी, राजपाल वर्मा, रामजीलाल, मोहन सिंह, हाकिम सिंह वर्मा, रामनिवास, अजय पाल सहित सैकड़ों समाज सेवी मौजूद रहे।
      बैठक में 15 सदस्य टीम चुनी गई जिसमें कैप्टन मुन्नी लाल, रामवीर वर्मा प्रवक्ता, बच्चू सिंह प्रधान, महेश राजपूत, सदाराम वर्मा, पातीराम प्रधान, मोहन सिंह मास्टर, दीपचंद मास्टर, सदाराम वर्मा, डॉ. मुन्नी लाल, पूजाराम वर्मा, मुरारीलाल नेताजी, सुरेन्द्र सिंह निषाद शामिल हैं।
   
 इस स्थाई 15 सदस्य समिति ने अस्थाई कार्यकारिणी अध्यक्ष का 2 वर्ष के लिए चुनाव किया, जिसमें सुखदेव वर्मा (पीसीएस सीनियर ऑडिटर अधिकारी) को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। जिन्होंने समाज के गैर राजनीतिक संगठन को शैक्षिक, आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए संकल्प के साथ, शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया।