अवैध खनन की शिकायत करने पर सुल्तानपुर में लेली निषाद युवक की जान

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश (Sultanpur, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर राम सतन निषाद की रिपोर्ट, 23 जून 2019। अवैध खनन की शिकायत करने पर सुल्तानपुर में लेली निषाद युवक की जान। वर्तमान शासन में अपराधियों के हौसले काफी बढ़े हुए हैं, ऐसी स्थित में पीड़ितों को सुलभ न्याय कैसे मिले, यह एक प्रश्न बनकर रह गया है। क्योकि देरी से मिला न्याय भी अन्याय के बराबर ही होता है।
  सुलतानपुर के करौंदी कलां थाना क्षेत्र के थहेली (हिन्दुआबाद) गांव के सुभाष पुत्र शिवकुमार ने बीते 21 जून को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के पन्नालाल, बसंतलाल गोमती नदी से अवैध खनन करवाते हैं।
इस शिकायत से खिन्न खाये अवैध खनन कर्ता पन्नालाल और बसंतलाल ने घर में घुसकर दिन दहाड़े तोड़फोड़, लूटपाट की और बहुत बेरहमी से परिवारी जनों को मारा पीटा, जिससे  महेंद्र निषाद को काफी गंभीर चोट लगी जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सुलतानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने महेंद्र की हालत नाजुक होते देख उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बीते शनिवार दिनांक 22 जून 2019 को महेंद्र (27) की मृत्यु हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है और कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर से मांग की है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करे।