मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के में युवती का शव मिलने से फैली सनसनी

कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश (Kurawali, Mainpuri, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Mamav Sandesh), रिपोर्टर कृष्णकांत कश्यप की रिपोर्ट, 14 जून 2019। मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के में युवती का शव मिलने से फैली सनसनी। आज 14 जून को मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कूकामई में एक युवती का शव मिलने से युवती के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करके युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
      जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कूकामई निवासी रामवीर जाटव की पुत्री रूबी 20 वर्षीय का शव शुक्रवार को खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे परिवार ने युवती की पहचान की। शव को देखकर लग रहा था कि मृतका का गला घोंटकर शव फेंका गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। परिजनों ने तहरीर में दो लोगों को नाम दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
       सूचना मिलने पर मैनपुरी के अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने इलाका पुलिस के साथ मौके का मुआयना किया और छानबीन कर तेज़ी से कार्यवाही का आदेश दिया।