विश्व पर्यावरण दिवस और जन्म पर बाह में किया गया पौधा रोपण

बाह, उत्तर प्रदेश (Bah, Agra, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रामवीर वर्मा की रिपोर्ट, 5 जून 2019। विश्व पर्यावरण दिवस और जन्म पर बाह में किया गया पौधा रोपण। आगरा जनपद की बाह तहसील के जरार कस्बा में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस। कस्बा जरार स्थित त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य  में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए संकल्पित किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए लोगों को उपहार के रूप में पौधे बांटे गए।
       
जानकारी के अनुसार बुधवार को त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन मुंशीलाल ने तथा संचालन रामवीर वर्मा ने किया।
        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पीसीएस अधिकारी सुखदेव वर्मा ने कार्यक्रम में आए लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए संकल्प दिलाते हुए पेड़ पौधों से होने वाले लाभ और हानियों की जानकारी दी।
     पीसीएस अधिकारी सुखदेव वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के उप लक्ष्य में अपना 35 वां जन्मदिवस मनाया। सुखदेव वर्मा ने त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज में अपने 35 वें जन्म दिवस पर 35 पौधों का वृक्षारोपण किया औऱ कार्यक्रम में बाहर से आए सभी लोगों को अपने अपने घरों में अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने के लिए पौधों वितरित किए।
     इस मौके पर बैजनाथ बजाज, मोहन सिंह मास्टर, दीपचंद वर्मा, डॉ. शिव सिंह वर्मा, महेश चंद वर्मा, शिवराम राजपूत, बच्चू सिंह पूर्व प्रधान, महेश प्रधान, कुलदीप वर्मा, नेत्रपाल वर्मा, ज्ञान सिंह वर्मा प्रधानाचार्य, अमित ओझा, किताब सिंह,  कृष्ण मुरारी,  विष्णु प्रताप वर्मा,  राजपाल वर्मा आदी मौजूद रहे।