महिला अस्मिता की रक्षक, दुष्ट संहारिनी वीरांगना फूलन देवी के 19 शहादत दिवस पर एकलव्य मानव संदेश परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि


अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव सन्देश (Eklavya Manav Sandesh) की साभार रिपोर्ट, 25 जुलाई 2019। महिला अस्मिता की रक्षक, दुष्ट संहारिनी वीरांगना फूलन देवी के 19 शहादत दिवस पर एकलव्य मानव संदेश परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि।
     आज महिलाओं की आबरू सरे बाज़ार लुट रही है क्योंकि फूलन देवी जी का हत्यारा सरकार के इसारे पर खुला घूम रहा है।
     आज फिर आवश्यक्ता है इस भारत भूमि पर वीरांगना फूलन देवी जैसी साहसी महिला के पैदा होने की, जो अपने ऊपर होने वाले अत्याचार से डरे नहीं, खुद लड़े।
       एकलव्य मानव संदेश फूलन जी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बनी एकलव्य सेना के सहयोग के लिए ही 28 जुलाई 1996 को अलीगढ़ से प्रारंभ किया गया था। क्योंकि आज भी लोग फूलन देवी जी को एक डाकू के रूप में ही ज्यादा याद रखते हैं, नाकि एक साहसी महिला और बेहतरीन राजनेता। क्योंकि भारत के मीडिया पर सामंतवादी और जातिवादी लोगों का ही कब्जा रहा है। जो गरीबों, मजलूमों शोषितों की आवाज़ आज तक नहीं बन सका है। एकलव्य मानव संदेश इस दिशा में अपना कदम मजबूती से उठते हुए शोषण अत्याचार की लड़ाई लड़ने में मजबूत स्तम्भ बनने की ओर लगातार अग्रसर है। आप भी हमारे रिपोर्टर बनकर सहयोगी बनकर अपने इलाके की आवाज़ बुलंद कर सकते हैं। हमसे व्हट्सएप नम्बर 9457311662 या कॉलिंग नम्बर 9219596267 पर सहयोग कर सकते हैं।
    फूलन देवी जी को उनके सहादत दिवस पर
    एकलव्य मानव संदेश परिवार की ओर से
       सत सत नमन