गुमराह करने वाले पहले गाँव में जायं, तब किसी पर टीका-टिप्पणी करें-डॉ.संजय कुमार निषाद

गोखपुर, उत्तर प्रदेश (Gorakhpur, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 24 जुलाई 2019। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डॉ. सजंय कुमार निषाद जी ने जारी अपने एक वक्तव्य में कहा है कि पार्टी के संकल्पित कार्यकर्ताओं  को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ सहित अभिनंदन। भारतवर्ष से लाखों मिशनरी निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरे आवाहन पर अपने घर परिवार को छोड़कर दिन-रात एक करके अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को खड़ा करने के लिए जो कर्म यज्ञ किया हैं, मैं उनके इस साहसिक कार्य की सराहना करता हूं और तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
    आप सब निषाद पार्टी के सिपाहियों के बल पर हम पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सफल रहें हैं। कम समय में ऐतिहासिक सफलता दिलाने में जो साहस दिखाया है उसे शब्दों से सराहा नहीं जा सकता है। इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में जब-जब पढ़ा जाएगा तब-तब निषाद पार्टी के संकल्पित सिपाहियों को सराहा जाएगा।
    मैं आप सब को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आगे आने वाले पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए निषाद पार्टी विकास की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए वचनबद्ध करती रहेगी। जिससे हर निर्बल, शोषित और वंचित नागरिक को विकास के मुख्य धारा से जोड़ा  जा सके। इसलिए इस कार्य को निम्न प्रकार के गुण युक्त कार्यकर्त्ता एवं संगठन ही कर सकता है।
NISHAD पार्टी एवं RNEP के संगठनात्मक कैडर कैम्प में हमेशा ऐनक (नजरिया) और नंबर (दृष्टि) बदलता है, फर्क जो कैडर के कैम्प में नियमित आता हो, समाज में जाकर काम करता हो।
     कोई भी कार्यकर्ता जब तक संगठन के उद्देश्य पूर्ति के लिए काम करे तब तक वह अनुशासित कार्यकर्ता है,
 नहीं तो मिट्टी में से आया था फिर मिट्टी में मिल जायगा। पक्का पात्र बनने के लिए तपना पड़ता है, कच्चे पात्र में अमृत भी डालो, अपने साथ अमृत को भी मिट्टी में मिला देगा।
       संगठन का उद्देश्य- सत्ता व व्यवस्था के साथ रह कर वंचित समुदायों को आर्थिक श्रोतों पर हिस्सेदारी दिलाना है।
      विचारधारा- वंचित समुदाय भगवान भरोसे है, उसकी सभी समस्याओं का समाधान आरक्षण के माध्यम से संविधान में है।
     सिद्धांत- सामाजिक- जागृति, चिन्तन, दोस्त- दुश्मन की पहचान कर अपने वंश को जोड़ना।
     कार्यक्रम- सत्ता हासिल करने हेतु विशाल जागरूकता एवं जागृति कार्यक्रम, विशाल रैली, आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन, कैडर कैम्प, मिटींग आदि।
     जो अच्छे अनुशासित कार्यकर्ता है वह काम कर रहे हैं। निजी स्वार्थ वाले  लोग परिवार पालन-पोषण व समाज को गुमराह कर पार्टी पर टीका-टिप्पणी में लगे हैं। ऐसे लोगों को महाराज गुह्यराज निषाद सदबुध्दी दे।
    जिसको जीवन में कुछ करने की तमन्ना हो, वह आगामी कैडर कैम्प 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2019 तक तीन दिवसीय शिक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखनऊ, फैज़ाबाद हाई वे कार्यालय पर साथियों सहित पदाधिकारी/कार्यकर्ता जरूर आएं।
   आरक्षण का हनन जो हो रहा है, लोगों का ध्यान मोड़ने का कार्य कुछ लोग निषाद पार्टी के पीछे पड़कर लगा रहे हैं। जो निषादों को गुमराह करने का काम है। गरीब समाज गाँव में रहता है। गुमराह करने वाले पहले गाँव में जायं, तब किसी  पर टीका-टिप्पणी करें।