एकलव्य मानव संदेश के सम्पादक के छोटे भाई को जहरीले सांप ने काटा, आईसीयू में भर्ती

आगरा, उत्तर प्रदेश (Agra, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 7 जुलाई 2019। एकलव्य मानव संदेश के सम्पादक के छोटे भाई को जहरीले सांप ने काटा, आईसीयू में भर्ती।
     आज बड़ी मुश्किल की घड़ी है आज, मेरे ( Jaswant Singh Nishad ) छोटे भाई त्रिमोहन सिंह निषाद ( T S Nishad Mohan ) की हालत नाज़ुज बनी हुई है। बीती रात उसको 2 बजे के करीब किसी जहरीले सांप ने कान पर काट लिया है। वह आगरा के शमसाबाद रोड स्थित जी.आर. हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती है। त्रिमोहन का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय है। उसके ट्रक चलते हैं। वह मेरी 2 बहनों और बुआजी के गांव धमैने का पूरा, शमसाबाद, आगरा में अपने परिवार के साथ रहता है।
   आज मुझे 2 बजे के बाद उसकी जानकारी मिली तो मैं अपनी पत्नी के साथ उसको देखने आगरा पहुंच गया हूँ।
प्रभु से उसके सीघ्र स्वास्थ्य होने को प्रार्थना करता हूँ।