अलीगढ़ में कश्यप समाज के बच्चे को भाजपा पार्षद अलका गुप्ता ने पीट पीट कर किया अधमरा


अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh) एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 9 जुलाई 2019। अलीगढ़ में कश्यप समाज के बच्चे को भाजपा पार्षद अलका गुप्ता ने पीट पीट कर किया अधमरा। अलीगढ़ महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के गांधी नगर बैंक कॉलोनी निवासी निखिल कश्यप 16 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय निरंजन कश्यप सुबह 10 बजे अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी क्षेत्रीय पार्षद अलका गुप्ता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए किशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी और थाने में बंद करा दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय संभ्रांत लोग थाने पहुंचे और किशोर को छुड़ाकर ले आए। उसके बाद फिर अलका गुप्ता ने और उसके परिजनों ने किशोर निखिल को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
       इस घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। 
     एससी/एसटी एक्ट में कार्यवाही के लिए भी प्रयास किया जाएगा।