राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा नहीं जाएंगे भाजपा में

   नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) की लोकसभा टीवी से साभार रिपोर्ट, 10 अगस्त 2019। राज्यसभा सांसद विशम्भर निषाद ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा नहीं जाएंगे भाजपा में।
    उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निशाद ने स्पष्ट किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में नहीं शामिल होंगे। सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि वह समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। 
      आपको बता दें इसके पहले समाजवादी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, संजय सेठ और सुरेन्द्र नागर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस बीच ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि समाजवादी पार्टी के कुछ और बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की तैयारी में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद के बारे में अफवाह फैल गयी कि वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और समाजवादी पार्टी में ही रहेंगे। यह बात सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद जी ने खुद एकलव्य मानव संदेश के माध्यम से भी कही है।