नरौरा बैराज पर स्थित गंगा नदी के महिला घाट का नाम वीरांगना फूलन देवी घाट रखकर मनाया गया जन्मदिन

नरौरा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश (Naraura, Bulandshahr, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 10 अगस्त 2019। नरौरा बैराज पर स्थित गंगा नदी के महिला घाट का नाम वीरांगना फूलन देवी घाट रखकर मनाया गया जन्मदिन।
   विश्व की चौथी क्रांतिकारी महिला, बलात्कारियों को सही तरीके सें सजा देने वाली, दो बार की सांसद, शोषित पीड़ित वर्ग की आदर्श वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती पर आज बुलंदशहर जनपद के नरौरा बैराज स्थिति गंगा घाट के महिला घाट का नाम वीरांगना फूलन देवी महिला घाट रख कर उन्हें नमन किया।
      इस अवसर पर नगर पंचायत नरौरा के चेयरमैन पद प्रत्यासी वीर सिंह निषाद नेता जी सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोगों ने भाग लिया।
   नरौरा का यह स्थान एकलव्य मानव संदेश के संपादक जसवन्त सिंह निषाद जी की ननिहाल है। और कार्यक्रम के सभी आयोजक वहीं के निवासी हैं। वीर सिंह निषाद जी जसवन्त सिंह निषाद जी के खानदानी मामा जी हैं। जो एक नामी समाज सेवी हैं। इस घाट के नामकरण पर जसवन्त सिंह निषाद जी ने खुशी व्यक्त करते हुए आयोजको को एकलव्य मानव संदेश परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।