अति पिछड़ा अधिकार मंच की अलीगढ़ में हुई बैठक

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 5 अगस्त 2019। अति पिछडा अधिकार मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन बरहद मतवारी गांव में बालाजी दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अति पिछडा अधिकार मंच के मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल बघेल ने लोगों को बताया कि 70 वर्ष कीं आजादी में जिन लोगों को सामाजिक आर्थिक शिक्षा राजनीतिक भागीदारी न मिलने के कारण उम्हें आज तक पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया अब समय आ गया है यह 40 ०/० जनसंख्या वाले अति पिछडा वर्ग के लोगों को अपनै अधिकार जान लेने के बाद उनकी उपलब्धि के लिए संगठित होकर मौजूदा सरकार के सामने अपनी मांग रखनी होगी। मंडल संरक्षक सतीश नायक ने अपने बयान में कहा कि हम लोग अपने पिता की संपत्ति में अपने संगे भाई से अपना हक प्राप्त करने के लिए लड़ते हैँ। उसी प्रकार अपना हक मांगने के लिए संगठित होकर मौजूदा सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखना होगा। कोई सरकार हो, अपना अधिकार संगठित होकर प्राप्त सकते हैँ। अपके अधिकार की मांगों के लिए संगठित होकर मांग रखना गैर कानूनन नहीं है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम नेताजी सेहोर वालों ने की। कार्यकम का संचालन चेतन स्वरूप राजोरिया मंडल महामंत्री ने किया। इस मौके पर यशपाल सिंह बंटी, राकेश आदि उपस्थित रहे।