समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल में जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

समस्तीपुर, बिहार (Samastipur, Bihar) एकलव्य मानव सन्देश (Eklavya Manav Sandesh),  ब्यूरो चीफ राजेश कुमार रोशन की रिपोर्ट, 10 अगस्त 2019। समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल में जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।
     बिहार के समस्तीपुर जनपद के रोसड़ा थाना परिसर में जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं पुलिस कप्तान समस्तीपुर विकास वर्मन, अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, भूमि सुधार उप समाहर्ता जय चन्दर यादव, रोसड़ा अनुमंडल पुलिसधिकारी सहरयार अख्तर, रोसड़ा थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं रोसड़ा के प्रबुद्ध व्यक्ति के बीच बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें बकरीद पर्व को लेकर अहम चर्चा हुई। सभा में जिलाधिकारी ने बताया कि बकरीद पर्व में हम हिंदुओं को भाई चारा के साथ पर्व मनाने में सहयोग करना चाहिए। दोनो कौम के लोगों में आपसी सौहर्द बनाने रखने की अपील करते हुए कहा सभी लोगों को मिलजुल कर त्योहार को मानना चाहिये। बैठक के  बाद रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय से महावीर चौक, सिनेमा चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, डाक बंगला तक फ्लैग मार्च निकाला गया।