एकलव्य मानव कल्याण आर्मी ने 7 जिलों में संगठन के विस्तार के लिए नियुक्त किए प्रभारी

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh)  ब्यूरो रिपोर्ट, 13 अक्टूबर 2919। एकलव्य मानव कल्याण आर्मी ने 7 जिलों में संगठन के विस्तार के लिए नियुक्त किए प्रभारी। 
     एकलव्य मानव कल्याण आर्मी का गठन समाज के विकास के लिए आरक्षण पर मजबूत पहल, बेरोजगारी दूर करने और शिक्षा के उपलब्ध साधानों के बेहतर इस्तेमाल से कार्य करने के उद्देश्य से किया गया है। इसी परिपेक्ष्य में सदस्यता अभियान को तेज गति देने के लिए सभी जनपदों में संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं। 
   महोबा जनपद का संयोजक श्री गजेंद्र रायकवार, कन्नौज जनपद का संयोजक श्री अजय कश्यप, मिर्ज़ापुर का संयोजक श्री गणेश कुमार सहनी, कानपुर नगर का संयोजक श्री धर्मेंद्र कुमार निषाद, प्रयागराज/इलाहाबाद का संयोजक श्री रमाकांत निषाद, सिद्धार्थ नगर का प्रभारी श्री मत्तन कुमार निषाद और मुम्बई महाराष्ट्र के बांद्रा का संयोजक श्री प्रदीप कुमार निषाद को नियुक्त किया गया है। 
    एकलव्य मानव कल्याण आर्मी के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्षों का चुनाव जिला अध्यक्षों के माध्यम से वोट या सर्व सम्मति से किया जाएगा। जिनका कार्यकाल 2 वर्षों के लिए हुए करेगा। कोई भी भारतीय नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो, वह एकलव्य मानव कल्याण आर्मी का सदस्य बन सकता है। सभी सदस्यों को आईडी कार्ड और संस्था की एक एक टोपी दी जाएंगी। पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी मिलेगा।
     सभी पदाधिकारियों को कम से कम 10-10 सदस्य अलग अलग गांव या मोहल्ला से बनाने जरूरी हैं। सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए ऑनलाइन सदस्यता खुली हुई है। जिसकी लिंकः नीचे दी जा रही है। सभी को ऑनलाइन जानकारी भरने के साथ, अपना आधार कार्ड और साफ फ़ोटो भी अपलोड करना होगा। सदस्यता शुक्ल के लिए 125 रुपये भी ऑनलाइन जमा करने होंगे।
  (एकलव्य मानव कल्याण आर्मी से जुड़ने के लिए इस सदयता फॉर्म को इस लिंक पर क्लिक करके भरें
 https://forms.gle/CVkdCxjRDzquoj2y9
अधिक जानकारी के लिए दिये गए मो/,व्हाट्सएप नम्बरों पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
9219506267, 9457311662, 9997375350, 
7895699580, 7834935626)