योगी राज में आगरा के बाह में दवंगों ने निषादों पर बरपाया कहर

बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश (Bah, Agra, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandra) ब्यूरो राम वीर वर्मा की रिपोर्ट, 15 अक्टूबर 2019। आगरा जनपद की बाह तहसील के, थाना बाह क्षेत्र के गांव सुन्सार पुरा योगी राज में दवंगों ने निषादों पर बरपा बरपाया कहर। मामूली बात को लेकर हुआ विवाद। दबंगों ने निषाद समाज के घर पर बोला हमला।

(इस खबर की वीडियो भी आपके लिए दी गई है
https://youtu.be/dyMMOEQ_GDI)

दबंगों ने निषाद समाज के समुदाय को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट के साथ ही दी जान से मारने की धमकी। सूत्रों के मुताबिक दबंग लोग बाह विधानसभा की भाजपा विधायक के रानी पक्षालिका सिंह पत्नी पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिमर्दन सिंह के करीबी के गुर्गे बताए जा रहे हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस।
     सूरज भान प्रधान, अन्नू अंशु भदौरिया, अमित भदौरिया, गुड्डू ठाकुर के नाम दर्ज रिपोर्ट कराई गई है।