बिहार के कटिहार जिला में नाबालिग लड़की के अपहरण की नाम दर्ज रिपोर्ट के बाद नहीं हुई अभी तक बरामदगी

कटिहार, बिहार (Katihar, Bihar), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो चीफ माँगन मुखिया की रिपोर्ट, 6 अक्टूबर 2019। बिहार के कटिहार जिला में नाबालिग लड़की के अपहरण की नाम दर्ज रिपोर्ट के बाद नहीं हुई अभी तक बरामदगी ।
कटिहार जिला के अंतर्गत कोढ़ा थाना के सटे मूसापुर गांव से 3 अक्टूबर 2019 को दिन के दोपहर में  लड़की का अपहरण हो गया। लड़की के पिता ने कोड़ा थाना में नामजदएफ आई आर दर्ज कराई है।
नामजद एफआईआर में उल्लेखित पांच अभ्युक्तों में गांव के ही पूनम देवी पत्नी अखिलेश मालदा, उदेश कुमार, अभिषेक कुमार दोनों के पिता अखिलेश महाल्दार, सनी कुमार, मोनू कुमार दोनों के पिता राजू महल दाल उर्फ बाबू साहब ने लड़की को दिनांक 3 अक्टूबर 2019 को ही गुम कर दिया था। इसके बाद लड़की के पिता ने अपने सगे संबंधी के यहां खोजबीन के बाद लड़की के नहीं मिलने पर दिनांक 4 अक्टूबर 2019 को कोड़ा थाना में एफ आई आर दर्ज करवाई थी।
जिसका की केश संख्या 395/2019 है। लेकिन अभी तक लड़की की बरामदगी नहीं हो पाने के कारण लड़की के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है और आशंका जताई है कि अभियुक्त गण बड़ी घटना को अंजाम दे सकती हैं।