गाज़ीपुर में 2018 के रेल रोको आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं पर आई आफत, कोर्ट ने भेजा सम्मन

गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश ( Gazipur, Uttar Pradesh) एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर दुर्गविजय सहानी की रिपोर्ट, 7 दिसम्बर 2019। गाज़ीपुर में 7 जून 2018 के रेल रोको आंदोलन करने वाले निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं पर आई आफत, कोर्ट ने भेजा सम्मन।
   ज्ञात हो 2018 में निषाद पार्टी ने डॉ. संजय कुमार निषाद के कहने पर जगह जगह आरक्षण के लिए रेल रोको आंदोलन किया था। इसी प्रकार का रेल रोको आंदोलन गाज़ीपुर में भी किया गया था। लेकिन डॉ. संजय निषाद के द्वारा इस वर्ष भाजपा से चुनावी गठन करने पर मुकदमा वापिस कराने के लिए कहा था। इसी कारण सभी अंदिलनकरियों ने इस मुकदमे में लापरवाही बरती और अब उनको 17 दिसम्बर को कोर्ट में हाज़िर होने का नोटिस मिला है। इस आंदोलन में एकलव्य मानव संदेश के गाज़ीपुर के जांबाज रिपोर्टर दुर्गविजय सहानी पर भी मुकदमा दायर किया गया था। उनको भी सम्मन मिला है।