जबरदस्ती मछली पकड़ने से रोकने पर बिहार में मत्स्य पालक को मारी गोली

बिथान, समस्तीपुर, बिहार (Bithan, Samastipur, Bihar), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandes) ब्यूरो चीफ राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट, 31 दिसम्बर 2019। समस्तीपुर जिला में जिला में एक  बार फिर अपराधियों ने चलाई गोली। जिला के बिथान थाना क्षेत्र के मुरली गांव में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली।
      मिली जानकारी के अनुसार मुरली गांव निवासी 55 वर्षीय, गरीब मुखिया (निषाद), मुरली गांव स्थित पोखर में मत्स्य जीवी सहयोग समिति के द्वारा मछली पालन का काम करते हैं। जानकारी के मुताबिक  मत्स्य जीवी सहयोग समिति बिथान के अध्यक्ष द्वारा गरीब मुखिया एवं दर्जनों मुखिया (निषादों) को बकायदा पोखर के पट्टा एवं रसीद काटकर दिया गया है, जिसके तहत सभी मछली पालन का कार्य करते हैं। 30 दिसम्बर 2019 को असामाजिक प्रवृति के लोगों द्वारा पोखर पर पहुंचकर जबरदस्ती पोखर से मछली निकालने का प्रयास किया जा रहा था। उसी समय गरीब मुखिया द्वारा उनके जाल को छीन कर अपने तालाब के किनारे में रख दिया और इसकी शिकायत बिथान थाना अध्यक्ष एवं बिथान अंचलाधिकारी के पास लिखित पत्र के द्वारा दी।
   आज शाम के लगभग 7:00 बजे मुरली ग्राम की पोखर पर गरीब मुखिया (मुखिया) बैठे हुए थे, तभी अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई। गोली गरीब मुखिया के गर्दन में लगी। गोली की आवाज सुनकर वहां पर जब लोग पहुंचे, तब तक अपराधी भागने में सफल रहे। परिजनों द्वारा गरीब मुखिया को सामुदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र बिथान उपचार कराने हेतु ले जाया गया। समुदायक स्वास्थ्य उप केंद्र में उपचार होने के बाद गरीब मुखिया को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
    घटना से के सम्बंध में बिथान थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्द बयान लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अपराधी को चिन्हित कर लिया गया है। मामला दर्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।